Monday, April 20, 2026

Google search engine
Homeपॉलिटिक्सकेंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के महाघोटाले पर...

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के महाघोटाले पर कारवाई शुरू करवाई

NRI SANJH JALANDHAR (8 JANUARY)

लोकसभा चुनावो मे भाजपा को जीत दिलाने के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार एवं कांग्रस के ख़िलाफ़ लगातार भाजपा जालंधर शहरी ने तीखे एवं तेज हमले करने शुरू कर दिये है।कुछ दिन पहले आम आदमी पार्टी के लोकसभा सांसद सुशील रिंकू द्वारा वन्देभारत रेल के जालंधर कैंट मे स्टॉप को लेकर अपने दावेदारी पेश कर यह साबित करने का प्रयास किया था कि आम आदमी पार्टी ने वन्देभारत स्टॉप करवाया जिसके बाद जालंधर भाजपा के नेताओ ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव,केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के पुराने चल रहे प्रयासों के सरकारी पत्र जारी कर सुशील रिंकू के खोखले दावो की पोल खोल दी थी।


अब जालंधर नगर निगम के स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट मे विकास के नाम पर करीब एक हजार करोड़ के महाघोटाले पर जालंधर भाजपा ने केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को इसकी जांच सी.बी.आई व केंद्रीय विजिलेंस कमीशन से करवाने की अपील की थी।जिस पर सभी जालंधर भाजपा के प्रमुख नेताओ ने हस्ताक्षर करके शिकायत पत्र भेजा था।जिस पर कारवाई करते हुए केंद्रीय कानून मंत्री मेघवाल ने बीते शनिवार 6/1/24 को केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास कार्य मंत्री हरदीप पुरी के मंत्रालय के अंतर्गत चल रहे स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट जालंधर मे हुए महाघोटाले की जांच करवाने की निजी तौर पर गुहार की है।


जिसमे साफ-साफ लिखा है कि जलद जांच करवा सभी दोषी ठेकेदार,अधिकारी व राजनीतिक पार्टी के नेताओ पर सख्त कानूनी कारवाई की जाये।इसकी पुष्टि जालंधर भाजपा प्रधान सुशील शर्मा,महामंत्री अशोक सरीन हिक्की,राजेश कपूर,अमरजीत गोल्डी,जिला सचिव अजय चोपड़ा,जिला स्पोक्समैन सन्नी शर्मा ने केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल जी द्वारा हरदीप पुरी को लिखे पत्र की कॉपी जारी करके किया।इस बारे बात करते जिला भाजपा प्रधान सुशील शर्मा ने बताया कि जालंधर स्मार्ट सिटी घोटाले पर जल्द बहुत बढ़ा एक्शन होना तय है।क्यूकी जालंधर मे स्मार्ट रोड, एल.ई.डी, पार्क, चौंक, फ़्लाइओवर,अंडरब्रिज, कूड़े के डंप पर प्रोसेसिंग मशीन लगाने,साफ पानी घर-घर तक पहुंचाने जैसे अनेकों स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के नाम पर सिर्फ घोटाला हुआ शहर का विकास नही हुआ।


इसीलिए अब जनता के विकास मे लगने वाले पैसे का कोई घोटालेबाज बख्शा नही जायेगा जिनके खिलाफ सब भाजपा कार्यकर्ता एक जुट होकर आवाज बुलंद केरेगे और आरोपियों को सजा दिलाने के लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ेंगे।

ठेके पर लगे नगर निगम के पूर्व अधिकारियों समेत रोलेक्स घड़ी लेने वाले अधिकारीयो की भी जांच होगी। भाजपा नेताओ ने बताया कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट घोटाले मे नगर निगम के पूर्व अधिकारी जी को इस प्रोजेक्ट मे तैनात कर कुछ नगर निगम अधिकारियों एवं ठेकेदारों ने खुल कर भ्रष्टाचार आपसी मिलीभगत से किया इतना ही नही स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के एक प्रमुख अधिकारी ने अपने साथ ठेके पर एक नौजवान को तैनात किया हुआ था।जिसने करोड़ो की पेमेंट करवाने के बदले रॉलेक्स घड़िया विदेशी टूर वसूल कर महाघोटाला किया है।इसलिए इन सब लोगो पर भी सरकारी जांच का डंडा चलना जरुरी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments