Sunday, June 7, 2026

Google search engine
Homeनेशनलकिसानों के हक में उतरे बब्बू, किसानी आंदोलन पर गाना रिलीज

किसानों के हक में उतरे बब्बू, किसानी आंदोलन पर गाना रिलीज

NRI SANJH JALANDHAR (9 March)

पंजाब म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर गायक बब्बू मान भी किसानों के पक्ष में उतर आए हैं। बब्बू मान उन पंजाबी गायकों में से एक हैं जिन्होंने पिछले किसान आंदोलन-1 में भी किसानों का साथ दिया था। लेकिन अब उन्होंने किसानों के पक्ष में न्यू सॉन्ग (धरने वाला ) रिलीज किया है, जिसे लोगों और किसानों द्वारा खूब सराहा जा रहा है।

इस किसान आंदोलन में किसानों के पक्ष में ये बड़ा चेहरा है। इससे पहले रेशम सिंह अनमोल, श्री बराड़ और हरियाणवी गायक किसानों के पक्ष में आ चुके हैं।

24 घंटे में डेढ़ लाख लोगों ने सुना

सिंगर बब्बू मान (Babbu Maan) का गाना ‘धरनेवाले’ (Dharne Wale) रिलीज हुए अभी 24 घंटे भी नहीं हुए हैं लेकिन इसे 1.50 लाख से ज्यादा लोग सुन चुके हैं। यह गाना 3.38 मिनट लंबा है और इस गाने के बोल हैं- सुन बेल बॉटम वाली कुड़िए… अस्सी धरने वाले हां। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments