Thursday, August 6, 2026

Google search engine
Homeस्पोर्टसएक बार फिर से होने जा रहा भारत-पाक के बीच टी-20 मैच,...

एक बार फिर से होने जा रहा भारत-पाक के बीच टी-20 मैच, 1 जून से 29 जून तक चलेगी सीरिज

NRI SANJH, jalandhar ( 5 january)

भारत पाक का मैच का रोमांच कितना होता है, इसके बारे में कौन नहीं जानता है। टी-20 वर्ल्ड कप शुरु होने जा रहा है। जिसमें भारत और पाक की टीमें एक बार फिर से आमने सामने होगें। वर्ल्ड कप के मैचों का शैड्य़ूल जारी हो चुका है। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने जा रहा है। 1 जून से 29 जून तक सीरिज चलेगी। विश्वकप का फाइनल मैच बारबाडोस में खेला जाएगा। वर्ल्ड कप में 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं। 5-5 टीमों के 4 ग्रुप में बनाए गए गए। 2 सेमीफाइनल, एक फाइनल और 52 ग्रुप स्टेज मैच मिलाकर टूर्नामेंट में 27 दिन के अंदर कुल 55 मैच खेले जाएंगे।

हर ग्रुप की 2 टीमें सुपर 8 में पहुंचेगी

जानकारी के अनुसार वेस्टइंडीज और अमेरिका में खेले जाने वाले विश्वकप में 4 ग्रुप में होंगे। हर ग्रुप में 5-5 टीमें होंगी। हर ग्रुप की टॉप 2 टीम सुपर 8 में पहुंचेगी। सुपर 8 में से 4 टीमें सेमीफाइनल राउंड के लिए क्वालिफाई करेंगी। वर्ल्ड कप का फाइनल मैच 30 जून को खेला जाएगा।

भारत पाक के दर्शकों को देखने को मिलेगा रोमांचक मुकाबला

भारत-पाक के ग्रुप में कनाडा, अमेरिका जैसी टीमें भी शामिल होंगी। भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में है। फिर से भारत-पाक के फैंस को रोमांचक मैच देखने को मिलेगा।

टी20 विश्व कप के लिए बने 4 ग्रुप

ग्रुप ए : भारत, पाकिस्तान, आयरलैंड, कनाडा, यूएसए
ग्रुप बी : इंगलैंड, ऑस्ट्रेलिया, नामीबिया, स्कॉटलैंड, ओमान
ग्रुप सी : न्यूजीलैंड, विंडीज, अफगानिस्तान, युगांडा, पापुआ न्यू गिनी
ग्रुप डी : साऊथ अफ्रीका, श्रीलंका, बांग्लादेश, नीदरलैंड्स, नेपाल

टीम इंडिया के मुकाबले

5 जून बनाम आयरलैंड, न्यूयॉर्क
9 जून बनाम पाकिस्तान, न्यूयॉर्क
12 जून बनाम अमरीका, न्यूयॉर्क
15 जून बनाम कनाडा, फ्लोरिडा


टी20 विश्व कप के अहम मुकाबले

1 जून : पहला मुकाबला (यूएसए बनाम कनाडा)
26 जून : पहला सेमीफाइनल, गुयाना
27 जून : दूसरा सेमीफाइनल, त्रिनिदाद
29 जून : फाइनल बारबाडोस

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments