NRI SANJH JALANDHAR ( 9 MAY)
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार (8 मई) को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में एक और आतंकवादी को ढेर कर दिया. कुलगाम एनकाउंटर में सुरक्षा बलों को ये तीसरी सफलता मिली है. एक दिन पहले ही सैन्य बलों ने दो आतंकी मार गिराए थे. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले के रेडवानी इलाके में मुठभेड़ स्थल के पास घरों की तलाशी के दौरान वहां छिपे एक आतंकवादी के साथ गोलीबारी हुई है. जम्मू कश्मीर के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आज एक आतंकवादी मारा गया और उसकी पहचान की जा रही है।
बता दें कि, बीते दिन मंगलवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के वांछित आतंकवादी बासित डार समेत दो उग्रवादी मारे गए थे. मिली जानकारी के अनुसार, कुलगाम के रेडवान पाईन इलाके में एक सुरक्षाबलों के ज्वाइंट ऑपरेशन में एक और आतंकवादी मारा गया है, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है. सोमवार शाम को शुरू हुई चालीस घंटे तक चली मुठभेड़ आज ख़त्म हो गई. फिलहाल, आतंकियों की पहचान सुनिश्चित की जा रही है और इलाके को साफ किया जा रहा है।


