Monday, June 1, 2026

Google search engine
Homeपॉलिटिक्सहरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने दिया इस्तीफा, डेढ़ बजे होगा शपथग्रहण

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने दिया इस्तीफा, डेढ़ बजे होगा शपथग्रहण

NRI SANJH JALANDHAR (12 March)

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने गवर्नर को इस्तीफा सौंप दिया है। आज दोपहर को ही हरियाणा में नई सरकार का शपथ ग्रहण भी होगा। कहा जा रहा है कि दोपहर डेढ़ बजे तक नई सरकार का शपथ ग्रहण होगा। कहा जा रहा है कि नायब सिंह सैनी हरियाणा के नए सीएम बन सकते हैं।

पूरी कैबिनेट के साथ दिया इस्तीफा

सीएम मनोहर लाल खट्टर पूरी कैबिनेट के साथ इस्तीफा दिया है। कल (सोमवार) को जजपा के राष्ट्रीय महासचिव डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा से मिले। जिसके कुछ समय बाद CM मनोहर लाल खट्‌टर ने अचानक रात को इमरजेंसी मीटिंग बुलाई थी और आज सुबह उन्होंने पूरी कैबिनेट के साथ इस्तीफा दे दिया। 

हरियाणा में कुल 90 सीटें

हरियाणा में 90 विधानसभा सीटें हैं। इनमें 41 भाजपा, 30 कांग्रेस, 10 जजपा, 1 इनेलो, 1 हलोपा और 7 निर्दलीय हैं। बहुमत के लिए 46 सीटें चाहिए। अभी भाजपा-जजपा की गठबंधन की सरकार भाजपा के 41, जजपा के 10 और एक निर्दलीय रणजीत चौटाला सरकार में है।

जजपा गठबंधन के टूटने से भाजपा के पास 41, 7 निर्दलीय और एक हलोपा विधायक का समर्थन है। ऐसे में भाजपा के पास बहुमत के 46 के आंकड़े से 3 ज्यादा सीटें बन रही हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments