Thursday, April 23, 2026

Google search engine
Homeनेशनलसंसद कांड के बाद गणतंत्र दिवस की परेड में जूतों पर पुलिस...

संसद कांड के बाद गणतंत्र दिवस की परेड में जूतों पर पुलिस वाले रखेगें नजर, फ्रांस के राष्ट्रपति पहुंच रहे

NRI SANJH JALANDHAR (25 January)

दिल्ली में जनपथ रोड पर 75वें गणतंत्र दिव पर आयोजित मुख्य समारोह में परेड को लेकर खास तैयारी की गई है। वहीं, संसद बवाल कांड से सबक लेते हुए दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी की किलेबंदी पूरी कर ली है। इस बार तलाशी से लेकर सुरक्षा पर विशेष नजर रखी जाएगी। कर्तव्य पथ तक पहुंचने के लिए कुल तीन लेयर की सुरक्षा से गुजरना होगा. खासतौर पर जूतों और जैकेट पर नजर रखी जाएगी।
फ्रांस के राष्ट्रपति होंगे मुख्य अतिथि’
इस बार गणतंत्र दिवस पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुख्य अतिथि होंगे. 26 जनवरी को वे दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ शामिल होंगे। वे जयपुर से भारत की अपनी दो दिवसीय यात्रा शुरू करेंगे। मेक्रों जयपुर में पीएम मोदी के साथ रोड शो करेंगे और पहाड़ी किले आमेर, जंतर-मंतर, उसके बाद रोड शो, फिर हवा महल घूमने भी जाएंगे। वहां से रामबाग पैलेस जाने का भी कार्यक्रम है। बाद में वो दिल्ली रवाना हो जाएंगे. राष्ट्रपति मैक्रों का स्पेशल विमान 25 जनवरी की दोपहर करीब 2:30 बजे जयपुर एयरपोर्ट पर लैंड होगा। फ्रांसीसी राष्ट्रपति की यात्रा ऐसे समय हो रही है जब दोनों पक्षों के शीर्ष वार्ताकार भारत द्वारा 26 राफेल-एम लड़ाकू जेट और तीन फ्रांसीसी-डिजाइन वाली स्कॉर्पीन पनडुब्बियों की खरीद के लिए दो मेगा रक्षा सौदों को अंतिम रूप देने पर विचार कर रहे हैं।

बता दें कि 13 दिसंबर को संसद भवन पर हुए हमले की 22वीं बरसी थी। उसी दिन दोपहर एक बजे संसद की विजिटर गैलरी यानी दर्शक दीर्घा से दो शख्स अचानक नीचे कूद गए और हंगामा करने लगे। दोनों ने नारेबाजी की, फिर जूते में छिपाकर रखा गया कलर स्प्रे निकाला और हवा में उड़ा दिया। इससे सांसदों में डर फैल गया। हालांकि, बाद में दोनों आरोपियों को पकड़ा गया और पुलिस के हवाले कर दिया। ठीक उसी समय संसद के बाहर भी दो लोगों को हंगामा करते वक्त पकड़ा गया था। इसमें एक महिला और एक युवक शामिल था। संसद भवन के बाहर दिल्ली पुलिस का पहरा था। ये आरोपी सुरक्षाबलों को चकमा देकर अंदर कलर स्प्रे ले गए थे।
तलाशी और सुरक्षा में मुस्तैदी बरतेंगे जवान’

इस घटना से दिल्ली पुलिस ने सबक लिया और 26 जनवरी पर सिक्योरिटी का खास इंतजाम किया है। इस बार तलाशी और सुरक्षा में तैनात जवानों को जूतों पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया है। शुक्रवार को कर्तव्य पथ तक पहुंचने के लिए लोगों को एक नहीं, बल्कि फ्रिस्किंग के तीन लेयर से गुजरना होगा।

सिक्के लेकर भी नहीं आ सकेंगे मेहमान’
खासतौर से जिनके शॉल थोड़े मोटे होंगे, उन पर नजर रखी जाएगी। सीसीटीवी कंट्रोल रूम में तैनात पुलिस कर्मियों को भी हिदायत दी गई है कि वो लोगों पर पूरी तरह नजर बनाए रखें। खासतौर से जैकेट और जूतों पर ध्यान दें। पुलिस ने पहले ही लोगों से उन समान को लाने से मना किया है, जिसे फेंका जा सके। इसमें सिक्के भी शामिल हैं।


हर मूवमेंट पर रखी जाएगी नजर’
सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। परेड में आईं झांकियों से लेकर परिसर के कोने-कोने पर नजर रखने की तैयारी है। समारोह स्थल से 5 किमी के दायरे को हाई रिजॉल्यूशन कैमरे से लैस किया गया है। संदिग्धों के प्रत्येक मूवमेंट पर नजर रखी जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments