Wednesday, April 22, 2026

Google search engine
Homeनेशनलहेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी लेने वालों के लिए खुशखबरी, कैशलेस होगा इलाज

हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी लेने वालों के लिए खुशखबरी, कैशलेस होगा इलाज

NRI SANJH JALANDHAR (25 January)

nriहेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी लेने वालों के लिए खुशखबरी है। अब बीमाधारक कहीं भी, किसी भी अस्पताल में कैशलेस इलाज करवा सकेंगे। जनरल इंश्योरेंस काउंसलिंग की बैठक में इस बात का ऐलान किया गया। अब तक बीमाधारक उन्हीं अस्पतालों में कैशलेस इलाज करवाते थे, जो बीमा कंपनियों के नेटवर्क में सूचीबद्ध होता था। अन्य अस्पताल में इलाज करवाने के बाद बीमाधारक को नकद भुगतान करना पड़ता था और बाद में पैसों के लिए बीमा कंपनी में क्लेम लगाना पड़ता था।

बीमा कंपनी जांच-पड़ताल के बाद राशि का भुगतान करती थी। अब नए नियम के तहत बीमा कंपनियों की निश्चित अस्पताल नेटवर्क की सीमा समाप्त की जा रही है। इसके बाद बीमाधारक कहीं पर भी कैशलेस इलाज करवा सकेगा।हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी होल्डर्स को पहले ये सुविधा तभी मिलती थी, अगर हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी का पहले से अस्पताल से टाईअप होता था तो अस्पताल का बिल जेब से भरना पड़ता था। इस बिल को बाद में क्लेम के जरिए सेटलमेंट करना पड़ता है।

48 घंटे पहले देनी होगी जानकारी

इस नई पहल के मुताबिक किसी भी अस्पताल में कैशलेस सुविधा पाने के लिए पॉलिसी होल्डर को अपनी इंश्योरेंस कंपनी को कम से कम 48 घंटे पहले बताना होगा। सभी जनरल और हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियां मिलकर कैशलेस एवरीवेयर की सुविधा लॉन्च कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments