पंजाब में सरकारी बसों से सफ़र करने वालों के लिए एक ज़रूरी खबर है। 22 सितंबर से पूरे राज्य में पंजाब रोडवेज, पनबस और PRTC की सरकारी बसें बंद हो जाएंगी। इस मामले को लेकर आज चंडीगढ़ में पंजाब रोडवेज, पनबस और PRTC कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन पंजाब की बैठक हुई।बैठक में यूनियन नेताओं ने घोषणा की कि अगर कर्मचारियों की मांगें पूरी नहीं हुईं,
तो 22 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू होगी और सरकारी बसों का संचालन पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। यूनियन के अध्यक्ष रेशम सिंह गिल ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने में नाकाम रही है; इसलिए, विरोध स्वरूप 22 सितंबर से सरकारी बसों का संचालन पूरी तरह से रोक दिया जाएगा।


