Thursday, April 23, 2026

Google search engine
Homeपंजाबबच्चों की लड़ाई ने लिया हिंसक रूप, 6 राउंड फायर और चले...

बच्चों की लड़ाई ने लिया हिंसक रूप, 6 राउंड फायर और चले पत्थर

NRI SANJH JALANDHAR (17 February)

बटाला में बच्चों की लड़ाई में दो परिवार आपस में भिड़ गए। मामला इतना बढ़ गया कि एक परिवार की तरफ से 6 राउंड गोलियां चला दी। वहीं दोनों की तरफ से एक दूसरे ईटें भी मारी। जिसमें 2 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस घटना से गोलियों के खोल भी बरामद किए हैं।

बातचीत करने गए तो मारी ईटें

मामले के बारे में जानकारी हुए मोहित बेदी ने बताया कि वह ड्यूटी पर थे कि तभी पत्नी का फोन आया कि गली में बच्चों की लड़ाई हो गई है। उनके पड़ोसी घर के बाहर आकर गालियां और धमकी दे रहे हैं। जब मैं अपने भाई के साथ पड़ोसी से बात करने गया तो उसने इटें मारना शुरू कर दिया।

ईटें मारने के बाद चलाई गोलियां

ईटें मारने के बाद वह हथियार लेकर आया और उसने गोलियां चला दी। गोलियों के छर्रे मुझे और मेरे भाई के पैर में लगे। जिसमें हम जख्मी हो गए। हमारी मांग है कि बाप-बेटे के खिलाफ पुलिस ने 307 के तहत मामला दर्ज करे और सख्त कार्रवाई करे।

पुलिस अधिकारी पर लगाया मारपीट का आरोप

वहीं इस मामले में दूसरे पक्ष ने पुलिस अधिकारी की पत्नी पर मारपीट का आरोप लगाया है। दूसरे पक्ष का आरोप है कि पुलिस अधिकारी की पत्नी हमारे घर आई और उसने हमें गालियां देनी शुरू कर दी। इसके बाद उसके पति ने 30 से 40 साथियों मिलकर घर पर हमला कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनते हुए जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments