Tuesday, April 21, 2026

Google search engine
HomeCrimeजालंधर में यू ट्यूबर पर FIR, भगवान वाल्मीकि जी पर की थी...

जालंधर में यू ट्यूबर पर FIR, भगवान वाल्मीकि जी पर की थी टिप्पणी

NRI SANJH JALANDHAR (8 JANUARY)


जालंधर कैंट में गाजीपुर के ट्यूबर पर भगवान वाल्मीकि जी पर टिप्पणी करने को लेकर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान गाजीपुर के रहने वाले बृज भूषण के रूप में हुई है। पुलिस ने केस में IPC की धारा 295-ए जोड़ी गई हैं। पुलिस ने जालंधर के रहने वाले सचिन रावत के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी को नोटिस जारी कर जांच में शामिल करेगी। अगर, पुलिस जांच में आरोपी सहयोग नहीं करता है तो गिरफ्तारी की जाएगी।


वाल्मीकि समाज द्वारा थाना-4 में प्रदर्शन किया गया था। जहां उक्त यू-ट्यूबर के खिलाफ नारेबाजी भी की गई थी। पुलिस ने मामले में पीड़ितों से लिखित में शिकायत ले ली थी। जांच के बाद अब थाना कैंट में उक्त यू-ट्यूबर के खिलाफ केस दर्ज किया गया। बता दें यू-ट्यूबर ने अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर बन रहे एयरपोर्ट को श्री गुरु वाल्मीकि महाराज का नाम देने पर अभद्र टिप्पणी की थी।

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा था कि उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के रहने वाले भूषण नाम के एक व्यक्ति ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर भगवान श्री वाल्मीकि महाराज को डाकू कहकर संबोधित किया था। जिसमें उसने कहा कि अयोध्या एयरपोर्ट का नाम श्री राम के नाम पर होना चाहिए न कि वाल्मीकि जी महाराज के नाम पर। वहीं, इससे पहले यू-ट्यूबर के खिलाफ लुधियाना में भी केस दर्ज किया जा चुका है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments