Monday, June 8, 2026

Google search engine
HomeCrimeआमिर खान पर हमला करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार: CCTV में बीच...

आमिर खान पर हमला करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार: CCTV में बीच सड़क हथियार लेकर दौड़ते नजर आए बदमाश

NRI SANJH JALANDHAR (20 MAY)

राजधानी में  देर रात आमिर खान नाम के युवक पर फायरिंग करने वाले आरोपियों को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अब घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। जिसमें बदमाश बीच सड़क हथियार लेकर पीड़ित का पीछा कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि पुराने विवाद को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया था। 

पुलिस ने राजधानी की सड़कों में खौफ फ़ैलाने वाले 3 बदमाशों को हिरासत में ले लिया है। वहीं दो आरोपी अभी भी गिरफ्तार हैं। इस घटना के CCTV फुटेज में देखा जा रहा है कि एक कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी जिसके बाद युवक जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद कार सवार बदमाश नीचे उतरे और हथियार लेकर उसका पीछा करना शुरू कर दिया था। 

बता दें कि रविवार देर रात अल्पना टॉकीज रोड पर दो कार से आए बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में पहले गोली चलाई फिर तलवार से हमला कर दिया। हमले में स्टेशन निवासी आमिर खान गंभीर रूप से घायल हो गया। आमिर के पेट और एक पैर में गोली लगी थी। 

वहीं तलवार से आमिर के सिर पर चोट आई और एक उंगली कट गई। जिसके बाद उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया। वारदात को अंजाम देने का बाद आरोपी शानू टपोरी, जुबेर कील, अरबाज हर्फ भाईयों एन्टी फरदीन फरार हो गए थे। बता दें कि घायल युवक का अभी अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं पुलिस अन्य दो फरार बदमाशों की तलाश में जुट गई है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments