Thursday, April 23, 2026

Google search engine
Homeस्पोर्टसअर्जुन अवार्ड से सम्मानित होंगे Mohammed Shami, भावुक हो बोले- यह किसी...

अर्जुन अवार्ड से सम्मानित होंगे Mohammed Shami, भावुक हो बोले- यह किसी सपने के सच होने के जैसा

NRI SANJH JALANDHAR (8 JANUARY)

वर्ल्ड कप में मोहम्मद शमी ने शानदार गेंदबाजी का नजारा पेश किया था। इस टूर्नामेंट में मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा विकेट अपने नाम किए थे. इस भारतीय तेज गेंदबाज ने 7 मैचों में 24 विपक्षी बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया था. मोहम्मद शमी के शानदार प्रदर्शन के बदौलत टीम इंडिया ने फाइनल तक का सफर तय किया। इस लिए शम्मी को अर्जुन अवार्ड से नवाजा जा रहा है।

जिसके बाद मोहम्मद शमी ने अर्जुन अवार्ड पर भावुक होते हुए बड़ा बयान दिया है। कहा कि यह किसी सपने के सच होने के जैसा है। लोगों की उम्र पूरी जिंदगी निकल जाती है, लेकिन इस अवार्ड को जीत नहीं पाते। मुझे खुशी है कि मेरा नाम अर्जुन अवार्ड के लिए नॉमिनेट किया गया।

भारत की राष्ट्रपति करेंगी अर्जुन अवार्ड से सम्मानित

9 जनवरी मोहम्मद शमी को
भारत की राष्ट्रपति अर्जुन अवार्ड से सम्मानित करेंगी। पिछले दिनों युवा मामले और खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023 की घोषणा की थी। मोहम्मद शमी के अलावा अलग-अलग खेलों में शानदार प्रदर्शन करने के लिए 26 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा.

इनको मिलेगा अवार्ड

खेल रत्न अवॉर्ड: चिराग शेट्टी (बैडमिंटन) और सात्विकसाईराज रंकी रेड्डी (बैडमिंटन)

अर्जुन अवॉर्ड: ओजस प्रवीण देवताले (तीरंदाजी), अदिति गोपीचंद स्वामी (तीरंदाजी), श्रीशंकर (एथलेटिक्स), पारुल चौधरी (एथलेटिक्स), मोहम्मद हुसामुद्दीन (बॉक्सर), आर वैशाली (शतरंज), मोहम्मद शमी (क्रिकेट), अनुश अग्रवाल (घुड़सवारी), दिव्यकृति सिंह (घुड़सवारी ड्रेसेज), दीक्षा डागर (गोल्फ), कृष्ण बहादुर पाठक (हॉकी), सुशीला चानु (हॉकी), पवन कुमार (कबड्डी), रितु नेगी (कबड्डी), नसरीन (खो-खो), पिंकी (लॉन बॉल्स), ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर (शूटिंग), ईशा सिंह (शूटिंग), हरिंदर पाल सिंह (स्क्वैश), अयहिका मुखर्जी (टेबल टेनिस), सुनील कुमार (रेसलिंग), अंतिम (रेसलिंग), रोशीबिना देवी (वुशु), शीतल देवी (पैरा आर्चरी), अजय कुमार (ब्लाइंड क्रिकेट), प्राची यादव (पैरा कैनोइंग

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments