NRI SANJH JALANDHAR (22 January)
जालंधर के लोहिया खास के पास हिट एंड रन का मामला सामने आया है। एक्सीडेंट में व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान गांव फरीदासराय, लोहिया खास के रहने वाले दलबीर सिंह काला (55) के रूप मे हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना के समय दलबीर सिंह स्कूटर पर सवार होकर कही जा रहा था। इस दौरान उसे एक कार ने टक्कर मार दी।

ड्राइवर मौके से फरार
जिस कार ने स्कूटर को टक्कर मारी उसका चालक खून में लथपथ दलबीर को अस्पताल में पहुंचाने की बजाए अपनी गाड़ी को मौके से भगाकर ले गया। हालांकि पुलिस हादसा स्थल के आसपसा लगे CCTV कैमरों की फुटेज लेकर आरोपी कार चालक की तलाश में जुट गई है।
कुछ दिन बाद थी बेटी की शादी
मौत से पूरा परिवार और गांव सदमे में है, क्योंकि कुछ दिन बाद ही दलबीर की बेटी की शादी थी। लेकिन इससे पहले हादसे में उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद राहगीरों दलबीर को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया था। हालांकि डॉक्टरों ने दलबीर को मृत घोषित कर दिया था। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के पारिवारिक सदस्य मौके पर पहुंच गए थे।


