NRI SANJH JALANDHAR (3 March)
पंजाब सरकार ने 12 DSP रैंक के अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस संबंध में शनिवार देर रात DGP ऑफिस से लिस्ट जारी की गई। बता दें कि बीते दिन 100 से ज्यादा इंस्पेक्टरों को DSP प्रमोट किया गया था। जिसके बाद DSP के तबादलों का दौर शुरू हो गया। पुलिस की एंटायर कमेटी की सहमति के बाद उक्त 12 DSP बदले गए हैं। सभी अधिकारी आज अपनी अपनी नई पोस्टिंग पर चार्ज संभालेंगे।




