Tuesday, April 28, 2026

Google search engine
HomeनेशनलWestern डिस्टरबेंस का असर 6 मार्च तक, शिमला और कुल्लू में पड़ेगी...

Western डिस्टरबेंस का असर 6 मार्च तक, शिमला और कुल्लू में पड़ेगी भारी बर्फबारी

NRI SANJH JALANDHAR (3 March)

उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस (WD) का असर एक बार से देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है, लेकिन बारिश की संभावना आज भी है। वहीं, हिमाचल के शिमला और कुल्लू रविवार सुबह बर्फबारी देखने को मिली। निचले इलाकों में बारिश की भी संभावना जताई गई है।

हरियाणा के कैथल, जींद, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में बारिश की संभावना ज्यादा है। यहां बारिश सामान्य रहने का अनुमान है। शनिवार शाम 5.30 बजे तक अंबाला में 24, हिसार में 26 और रोहतक में 47MM बारिश दर्ज की गई।

पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, पटियाला, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब में बारिश की अधिक संभावना बन रही है। शनिवार शाम 5.30 बजे तक अमृतसर में 11, लुधियाना में 6, पटियाला में 7 और जालंधर में 17 MM बारिश दर्ज की गई। चंडीगढ़ में भी आज बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है।

हिमाचल में बर्फबारी की संभावना
मौसम वैज्ञानिक संदीप शर्मा ने बताया कि शिमला, लाहौल-स्पीति, कुल्लू और किन्नौर में बर्फबारी देखने मिली है। आज भी इन इलाकों में बर्फबारी या हैवी रेनफॉल की संभावना है। इसके साथ ही ऊना, मंडी, शिमला, कांगड़ा में भारी बारिश की संभावना है।


6 मार्च तक एक्टिव है WD
मौसम विभाग के अनुसार, देश में WD का असर 6 मार्च तक रहने का अनुमान है। पंजाब-हरियाणा में इसका अधिक असर 3 मार्च तक ही रहेगा। वहीं, हिमाचल के कुछ ऊपरी इलाकों में 4 मार्च को भी हल्का असर रहेगा। 4 से 6 मार्च तक WD का असर मध्य भारत में अधिक देखने को मिलने वाला है।

प्रमुख शहरों का तापमान


चंडीगढ़ – बादल छाए रहेंगे। बारिश व तूफान की संभावना। तापमान 14 से 22 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।


अमृतसर – बारिश व तूफान आने के आसार हैं। तापमान 11 से 18 डिग्री के बीच रहेगा।


जालंधर – तापमान 11 से 18 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। बादल छाए रहेंगे। बारिश व आंधी की संभावना है।


लुधियाना – बारिश व तूफान की संभावना बन रही है। 12 से 20 डिग्री के बीच तापमान रहेगा।


मोहाली – आसमान में बादल छाए रहेंगे। बारिश व तूफान आ सकता है। तापमान 14 से 22 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।


अंबाला- तापमान 14 से 20 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। बादल छाए रहेंगे। बारिश व तूफान की संभावना है।


करनाल- बारिश व तूफान की संभावना है। तापमान 12 से 20 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
पानीपत- 12 से 22 डिग्री के बीच तापमान रहने का अनुमान है। बारिश के साथ आंधी आ सकती है।
हिसार- आसमान साफ रहेगा। तापमान 13 से 21 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
रोहतक- तापमान 13 से 21 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। बादल छाए रहेंगे। बारिश व आंधी की संभावना है।
गुरुग्राम- बारिश के साथ आंधी की संभावना है। तापमान 18 से 24 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
शिमला- बारिश और तूफान का अलर्ट जारी है। तापमान 1 से 10 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
धर्मशाला- तापमान 6 से 16 डिग्री के बीच बना रहेगा। बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है।
मनाली – न्यूनतम तापमान शून्य के करीब व अधिकतम 9 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। बारिश या बर्फबारी की संभावना है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments