NRI SANJH JALANDHAR (10 JANUARY)
वेस्टइंडीज में 17 दिसंबर से टेस्ट और वनडे मैच होने जा रहे हैं। दो टेस्ट मैचों में सीरीज का पहला मुकाबला वेस्टइंडीज और आस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। टेस्ट और वन डे मैचों के लिए आस्ट्रेलिया ने अपनी टीमें घोषित कर दी हैं कि कौन से खिलाड़ी टेस्ट खेलेगें और कौन से वन डे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मैट रेन्शॉ टीम में शामिल किया गया है। लेकिन प्लेइंग-11 में जगह बनाने के लिए इंतजार करना होगा। क्योंकि राष्ट्रीय चयन पैनल के अध्यक्ष जॉर्ज बेली ने ऑस्ट्रेलिया की शुरुआती प्लेइंग-11 में ऑलराउंडर ग्रीन की वापसी की पुष्टि की है।
ऑस्ट्रेलिया के चीफ सेलेक्टर जॉर्ज बैली ने कहा, ‘कैमरन ग्रीन पहले टेस्ट की प्लेइंग-11 में शामिल रहेंगे। उनके साथ मैट रेन्शॉ और स्कॉट बोलैंड को भी टीम में जगह मिली है। टीम में देश के छह सर्वश्रेष्ठ बैटसमैन को चुना गया है। “स्कॉट बोलैंड और मैट रेन्शॉ बीबीएल में मेलबर्न स्टार्स (15 जनवरी) और ब्रिस्बेन हीट (13 जनवरी) के लिए खेलने के बाद टीम में शामिल होंगे।”
वहीं वनडे और टेस्ट से रिटायरमेंट ले चुके डेविड वॉर्नर की जगह स्टीव स्मिथ टेस्ट में ओपनिंग करते नजर आएंगे। स्टीव स्मिथ टेस्ट में पहली बार ओपनिंग करेंगे। सिडनी में पाकिस्तान के खिलाफ अंतिम टेस्ट मैच के समापन पर बोलते हुए स्मिथ ने भूमिका में रुचि दिखाई और ऐसा माना जाता है कि उस्मान ख्वाजा के साथ जुड़ने की उनकी उत्सुकता ने ऑस्ट्रेलियाई चयन पैनल के विचारों को प्रभावित किया है।
वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 फरवरी से शुरू होने वाली तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए एक बार फिर स्मिथ कप्तानी करते नजर आएंगे। अनकैप्ड तेज गेंदबाज लांस मॉरिस को एरोन हार्डी, मैट शॉर्ट, झाय रिचर्डसन और नाथन एलिस के साथ 13 सदस्यीय टीम में नामित किया गया है।
ये रहेगीं टेस्ट और वन डे की टीमें
टेस्ट टीम: पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लायन, मिचेल मार्श, मैट रेन्शॉ, स्टीव स्मिथ और मिचेल स्टार्क।
वनडे टीम: स्टीव स्मिथ (कप्तान), शॉन एबट, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, आरोन हार्डी, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, लांस मौरिस, जाय रिचर्डसन, मैट शॉर्ट और एडम जम्पा।


