Saturday, September 19, 2026

Google search engine
Homeपंजाबअमृतसर में ASI हरजीत सिंह की गोली मारकर हत्या, सीएम मान...

अमृतसर में ASI हरजीत सिंह की गोली मारकर हत्या, सीएम मान ने 1 करोड़ के मुआवजे का किया ऐलान

पंजाब स्थित अमृतसर में ASI हरजीत सिंह की अनजान लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी. उन्हें गोली तब मारी गई जब वह ड्यूटी से लौट रहे थे. गेट हकीमा पुलिस स्टेशन में तैनात हरजीत सिंह की ड्यूटी पेट्रोलिंग में थी बीती रात हरजीत सिंह ड्यूटी ख़त्म करके घर की तरफ़ जा रहे था तभी भगतावाला दाना मंडी के गेट नंबर दो के बाहर अज्ञात लोगों ने हरजीत की गर्दन में गोली मार दी।

जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए. अस्पताल में उपचार के दौरान उनका निधन हो गया.उधर, पंजाब सरकार ने इस मामले में एक ओर जहां जांच के आदेश दिए हैं, वहीं 1 करोड़ रुपये के मुआवजे का भी ऐलान किया है।मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि अमृतसर जिले में कर्तव्य निभाते हुए अपनी जान गंवाने वाले सहायक पुलिस स्टेशन अधिकारी हरजीत सिंह जी की वीरता को हार्दिक नमन

उनके अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा को सदा याद रखा जाएगा. पंजाब सरकार इस दुख की घड़ी में शहीद परिवार के साथ चट्टान की तरह खड़ी है.सीएम ने कहा कि सम्मान के प्रतीक के रूप में, सरकार परिवार को 1 करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि और

एचडीएफसी बैंक से 1 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बीमा प्रदान करेगी. हम अपने शहीदों और उनके परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं. उनका यह महान बलिदान हम सभी को पूर्ण साहस और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्य का पालन करने के लिए प्रेरित करता रहेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments