Sunday, June 7, 2026

Google search engine
Homeपंजाबजिमखाना क्लब के विजेता सदस्यों ने संभाला चार्ज

जिमखाना क्लब के विजेता सदस्यों ने संभाला चार्ज

NRI SANJH JALANDHAR (13 March)


चौथी बार ऑनरेरी सेक्रेटरी बनने पर संदीप कुक्की बहल ने

जिमखाना क्लब के चुनाव इस बार पिछले चुनाव के मुकाबले रोचक पाए गए।  इस बार मुकाबला यूनाइटेड प्रोगेसिव ग्रुप और अचीवर्स ग्रुप के धुरंधर कैंडिडेट के बीच हुआ और 4059 वोटरों में से इस वार 2935 वोटरों ने इस बार मतदान किया। दोनों ग्रुप के  कैंडिडेट कि तरफ से अच्छा प्रदर्शन किया गया। इस बार जालंधर जिमखाना क्लब चुनाव में एक बार फिर संदीप बहल कुक्की ऑनरेरी सेक्रेटरी बन गए हैं और आज सभी विजेता कि तरफ से अपना अपना चार्ज संभाला गया और सभी सदस्यों का धन्यवाद किया।  

इस दौरान एडोब कमेटी की तरफ से फूलो का गुलदस्ता दे कर नए बने ऑनरेरी सेक्रेटरी संदीप बहल कुक्की को सन्मानित भी किया गया। 

4 बार बन चुके हैं संदीप बहल कुक्की ऑनरेरी सेक्रेटरी

चार्ज सँभालने से पहले संदीप बहल कुक्की ने कहा कि मैं जिमखाना क्लब के सभी सदस्यों का आभारी हूँ जिन्होंने ने मुझे चौथी बार ऑनरेरी सेक्रेटरी बनाया है। आज चार्ज संभाला गया जायेगा फिर आने वाले दिनों में हमारे ग्रुप कि तरफ से चुनाव से पहले मेनिफेस्टो जारी किया गया था उस पर काम किया जाएगा। 

संदीप बहल कुक्की ने 259 वोटो से अचीवर्स के तरुण सिक्का को हराया 

जिमखाना क्लब में इस बार पहले के मुकाबले सदस्यों कि तरफ से चुनाव में ज्यादा हिस्सा लिया गया और इस बार करीब 2935 सदस्यों कि तरफ से वोटिंग की गई जिसमे से संदीप बहल को 1590 वोट मिले थे जबकि तरुण सिक्का को 1331 वोट ही पड़े। उन्होंने तरुण सिक्का को 259 वोटों से हराया और एक बार अपने नाम जीत दर्ज की है।

इन विजेता कैंडिडेट्स ने संभाला चार्ज 

संदीप बहल कुक्की ऑनरेरी सेक्रेटरी, जूनियर वाइस प्रेसिडेंट के लिए अमित कुकरेजा, ट्रेजर पद के लिए सौरभ खुल्लर, अनु माटा ने जॉइंट सेक्रेटरी, 

एग्जीक्यूटिव मैंबरों को मिली इतनी वोटें 

 1-विप्पन झांजी 1403

2-नितिन बहल 1267

3-मोहिंदर सिंह 1262

4- हरप्रीत सिंह गोल्डी 1214

5- शालिनी कालड़ा 1208

6-शालीन जोशी 1060

7-राजीव बंसल 1054 

8-अतुल तलवाड़ 1050

9-विन्नी शर्मा धवन 1041

10-जगदीश सिंह कंबोज पप्पू 989

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments