Tuesday, April 21, 2026

Google search engine
Homeनेशनलचॉकलेट डे पर बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को मारी गोली

चॉकलेट डे पर बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को मारी गोली

NRI SANJH JALANDHAR (9 February)

मैहर में नाबालिग के प्यार में पागल सिरफिरे प्रेमी ने पहले तो उसको गोली मारी फिर अपनी भी कनपटी में गोली मार ली। प्रेमिका को गंभीर हालत में उपचार के लिए संजय मेडिकल कालेज ले जाया गया और युवक को सतना जिला अस्पताल ले जाया गया। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। मैहर जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत कालोनी में रहने वाली नाबालिग से एक युवक का प्रेम प्रसंग चल रहा था। शुक्रवार को सुमित उसके घर पहुंचा और गोली मार दी। इस घटना के बाद उसने खुद की कनपटी में पिस्टल से गोली मार ली।

इस पूरे हादसे में प्रेमी और प्रेमिका दोनों की हालत गंभीर हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जहां से प्राथमिक उपचार देने के बाद नाबालिक को संजय गांधी मेडिकल कालेज रीवा और युवक को सतना अस्पताल रेफर किया गया। जानकारी के मुताबिक सिरफिरे युवक से शादी के लिए नाबालिग के स्वजन नहीं मान रहे थे। इस वजह से गुस्साए ने युवक अपनी नाबालिग प्रेमिका के सीने में गोली मार दी और खुद की कनपटी में भी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments