NRI SANJH JALANDHAR(9 February)
राजधानी दिल्ली में सैलून में दो शूटरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दो लोगों की हत्या कर दी। सैलून में घुसे बदमाशों ने बेखौफ गोलियां चलाईं। सीसीटीवी की फुटेज के मुताबिक दो शूटर एक सैलून में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग करते हैं और इसके बाद एक शूटर एक ग्राहक को सिर में गोली मारता नजर आता है, जबकि एक शूटर उससे पहले ही एक शख्स को गोली मारकर वहां से चला जाता है।
दिल्ली के नजफगढ़ में इंद्रा पार्क, पिलर नंबर 80 के पास शुक्रवार को एक सैलून में घुसकर बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। फायरिंग में गोली लगने से दो लोगों की मौत हो गई है। इससे पहले जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो घायल हुए दोनों युवकों अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी ताबड़तोड़ फायरिंग करते दिख रहे हैं।
पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि सोनू और आशीष नाम के दो लड़कों की गोली मार कर हत्या कर दी गई है। उन्हें अस्पताल में मृत घोषित किया गया। पुलिस ने दोनों की लाशों का पंचनामा भरकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उनके परिजनों को जानकारी दे दी है।


