Wednesday, November 18, 2026

Google search engine
Homeनेशनलसोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट

सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट

अगर आप शादियों के सीजन में सोने या चांदी के आभूषण खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए कुछ राहत भरी खबर है। सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट आ रही है। आज, 18 नवंबर को MCX पर 10 ग्राम सोना 2,812 रुपये गिरकर 1,31,411 रुपये और चांदी 5,705 रुपये गिरकर 1,63,997 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।

ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, 99.9 फीसदी शुद्ध सोने की कीमत 1,400 रुपये गिरकर 1,38,600 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई, जो सोमवार को 1.40 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। 9 नवंबर से सोने में 8,300 रुपये या करीब छह फीसदी की गिरावट आ चुकी है।

चांदी में भी भारी बिकवाली देखी गई। यह 9,500 रुपये या 5.3 फीसदी गिरकर 1,69,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) पर आ गई, जो एक साल में इसका सबसे निचला स्तर है। पिछले ट्रेडिंग सेशन में यह 1.79 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments