Tuesday, April 28, 2026

Google search engine
Homeइंटरनेशनलआस्ट्रेलियो मे भारतीय परिवार के 4 लोगों की डूबने से

आस्ट्रेलियो मे भारतीय परिवार के 4 लोगों की डूबने से

NRI SANJH JALANDHAR (25 January)

मौतऑस्ट्रेलिया में चार भारतीयों की डूबने से मौत हो गई है। मरने वाले लोग एक ही परिवार से संबंधित थे और छुट्टी मनाने के लिए फिलिप आइलैंड पहुंचे थे। ऑस्ट्रेलिया में स्थित भारतीय उच्चायोग ने इसकी जानकारी दी है। मरने वालों में तीन लोग करीब 20 साल के थे, वहीं एक महिला करीब 40 साल की थी।सोशल मीडिया पर भारतीय उच्चायोग ने दी जानकारीभारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया पर साझा की एक पोस्ट में लिखा ‘ऑस्ट्रेलिया में दिल तोड़ने वाली त्रासदी हुई है। विक्टोरिया के फिलिप आइलैंड पर चार भारतीयों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं। उच्चायोग पीड़ित परिजनों के संपर्क में है और सभी जरूरी मदद की जा रही है।’

घटना 24 जनवरी की है। पुलिस ने बताया कि उन्हें शाम करीब साढ़े तीन बजे फिलिप आइलैंड पर लोगों के डूबने की सूचना मिली। सूचना पर एक बचाव टीम मौके पर पहुंची तो तीन महिलाओं और एक युवक को पानी से निकाल लिया गया था। इसके बाद सभी को सीपीआर देकर होश में लाने की कोशिश की गई, लेकिन तीन को मौके पर मृत घोषित कर दिया गया।

मरने वालों में दो महिलाएं और एक युवक करीब 20 साल के थे और एक महिला 40 साल की थी। सभी एक ही परिवार से संबंधित हैं। तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था, वहीं एक महिला बेहोश थी, जिसे एयरलिफ्ट कर मेलबर्न के अल्फ्रेड अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। स्थानीय मीडिया के अनुसार, मरने वालों में तीन ऑस्ट्रेलिया में ही रह रहे थे, वहीं 40 वर्षीय महिला छुट्टी मनाने ऑस्ट्रेलिया पहुंची थी।

समुद्री गुफाओं के लिए प्रसिद्ध है फिलिप आइलैंड

विक्टोरिया का फिलिप आइलैंड अपने गुफाओं वाले बीच के लिए प्रसिद्ध है। यहां समुद्र के भीतर गुफाएं हैं, लेकिन स्थानीय लोग इसे खतरनाक मानते हैं क्योंकि यहां पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं और लाइफगार्ड पेट्रोलिंग का भी यहां इंतजाम नहीं है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments