Sunday, April 19, 2026

Google search engine
Homeपंजाबअवैध लाटरी की दुकान पर विधायक शीतल अंगुराल की रेड, एक घंटा...

अवैध लाटरी की दुकान पर विधायक शीतल अंगुराल की रेड, एक घंटा हाईवे पर दिया धरना

NRI SANJH JALANDHAR (5 march)

बस्ती बावा खेल के नहर पास चल रही लाटरी की दुकान पर वेस्ट हलके से विधायक शीतल अंगुराल ने रेड कर दी। विधायक शीतक अंगुराल ने कहा- उक्त लाटरी स्टॉल पर सरकारी लॉटरी की एवज में दड़ा सट्टा लगवाया जा रहा है। विधायक शीतल अंगुराल ने फोन पर मौके पर पुलिस अधिकारियों को बुला लिया था और उनके खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं। जालंधर वेस्ट हलके से विधायक शीतल अंगुराल ने कहा- बस्ती बावा खेल नहर के पास चलने वाली उक्त लॉटरी की दुकान को लेकर कई बार शिकायत मिली है। जिसके चलते वह खुद रेड करने पहुंचे हैं।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा ऐसी कोई लॉटरी नहीं बेची जाती। मगर दड़ा सट्टा लगवाकर उक्त आरोपी लोगों और सरकार को गुमराह कर रहे है। ये लॉटरी की दुकान किसकी शह पर चल रही है, इस पर पुलिस को जांच करने के आदेश दिए गए हैं।

बता दें कि सोमवार को देर शाम विधायक अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए थे। जिसके बाद उन्होंने चुपचाप अपने किसी वर्कर को अंदर भेजा। जिसके बाद उन्होंने खुद रेड कर दी। सारे मामले की सूचना जालंधर सिटी पुलिस के अधिकारियों को दी गई तो जांच के लिए पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। थाना बस्ती बावा खेल नहर के एसएचओ जांच के लिए पहुंच गए हैं। विधायक के रेड करने के करीब आधे घंटे बाद पुलिस पार्टी जांच के लिए मौके पर पहुंची थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments