Sunday, April 19, 2026

Google search engine
Homeइंटरनेशनलजर्मनी में पंजाबी युवक का पाकिस्तानी ने किया कत्ल

जर्मनी में पंजाबी युवक का पाकिस्तानी ने किया कत्ल

NRI SANJH JALANDHAR (4 March)

जर्मनी में पंजाबी व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान बलजीत सिंह के रूप में हुई है जो गुरदासपुर के हसनपुर गांव का रहने वाला था। वह अच्छे भविष्य और रोजी रोटी के लिए जर्मनी गया हुआ था। पर उसे क्या पता था कि अब वह अपने देश वापिस नहीं लौट पाएगा।

पाकिस्तानियों ने की हत्या

मृतक के दोस्त ने बताया कि बलजीत की कुछ पाकिस्तानी लड़कों के साथ उसकी लड़ाई हो गई थी। इस लड़ाई झगड़े के दौरान पाकिस्तानी हमलावरों ने चाकू निकाल कर बलजीत पर हमला कर दिया। हमले में बलजीत की मौत हो गई।

फूड डिलीवरी का काम करता था बलजीत

मृतक की मां ने रोते हुए बताया कि बलजीत अपने परिवार के अच्छे भविष्य के लिए जर्मनी के बर्लिन शहर में काम करने के लिए गया हुआ था। वहां पर वह फूड डिलीवरी का काम करता था। उसकी वहां पर किसी के साथ लड़ाई हो गई और लोगों ने उसे चाकू मार दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।

मृतक के दो बच्चे हैं

बलजीत की मौत के बाद परिवार गहरे सदमे में है। मृतक के दो बच्चें भी जिनमें एक लड़का और लड़की है। परिवार अपने बलजीत के शव को भारत वापिस लाने की मांग कर रहा है। ताकि उसका अंतिम संस्कार किया जा सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments