Sunday, April 19, 2026

Google search engine
Homeपंजाबहिमाचल में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव, आज फिर मौसम बदलने की संभावना

हिमाचल में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव, आज फिर मौसम बदलने की संभावना

NRI SANJH JALANDHAR (5 March)

मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। जिसका असर चंडीगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। इसके कारण आज और कल बादल छाए रहने के आसार हैं। हालांकि, यह वेस्टर्न डिस्टरबेंस ज्यादा प्रभावशाली नहीं है।चंडीगढ़ में आज शाम से एक बार फिर मौसम बदलने की संभावना है। बारिश होने की संभावना बहुत कम है। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद रात के तापमान में करीब 8.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।


मौसम विभाग के अनुसार, आज और कल न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इसके बाद 7 और 8 मार्च को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके बाद तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी देखी जाएगी, लेकिन अगर वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से बारिश होती है, तो फिर अगले कुछ दिनों तक तापमान में सुधार नहीं आएगा।


​​​​​​वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण पिछले दिनों बारिश और ओले गिरने की वजह से एकदम से तापमान में गिरावट आई है। दिन का अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि 24 घंटे में 3.1 डिग्री नीचे गिरा है। अगर, नॉर्मल की बात करें तो यह नॉर्मल से 3.3 डिग्री कम है। वहीं, रात का तापमान 7.2 डिग्री दर्ज किया गया है। यह तापमान मार्च महीने के पिछले 5 साल में सबसे कम है।

7 मार्च 2023 को 13.2 डिग्री सेल्सियस, 2 मार्च 2022 को 10.5 डिग्री सेल्सियस,1 मार्च 2021 को 11.1 डिग्री सेल्सियस और 15 मार्च 2020 को 10.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया था। इससे पहले 1 मार्च 2019 को 7 डिग्री सेल्सियस तापमान था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments