NRI SANJH JALANDHAR (5 march)
अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे के दोनों तरफ सिंगल लेन हरियाणा सरकार की तरफ से खोल दी है। देर रात यहां से गाड़ियों की आवाजाही भी शुरू हो गई। किसान आंदोलन के चलते दिल्ली चंडीगढ़ हाईवे लगातार कई दिनों तक बंद रहा। जिसे अब आम लोगों के लिए खोल दिया गया है।
JCB मशीन के जरिए खोला गया रास्ता
अंबाला पुलिस ने जेसीबी मशीनों की मदद से इस रास्ते को खोला है। जिससे अब लोगों को राहत मिली है। क्योंकि नेशनल हाईवे के बंद होने से आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। जिस वजह से उन्हें दिल्ली जाने के लिए दूसरे रास्तों का इस्तेमाल करना पड़ता था, जिसमें समय काफी ज्यादा लगता था।
13 फरवरी से था बंद रुट
बता दें कि किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए प्रशासन ने पंजाब से आने वाली सभी सड़कों को सील कर दिया था।पुलिस ने 13 फरवरी से पंजाब के दो रूट अमृतसर-दिल्ली रूट और चंडीगढ़-दिल्ली रूट को पूरी तरह से बंद कर दिया था। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शंभू टोल प्लाजा से अमृतसर-दिल्ली हाईवे पूरी तरह से बंद है, जबकि दूसरा अंबाला-चंडीगढ़ मार्ग भी बंद है।


