Sunday, April 19, 2026

Google search engine
Homeपंजाबपंजाब का बजट 2 करोड़ से पार, महिलाओं को 1000 देने की...

पंजाब का बजट 2 करोड़ से पार, महिलाओं को 1000 देने की नहीं हुई घोषणा

NRI SANJH JALANDHAR (5 march)

पंजाब सरकार की तरफ से बजट पास कर दिया गया है। पहली बार बजट 2 करोड़ हुआ है। लेकिन दिल्ली की तरह पंजाब की महिलाओं को 1000 पर देने की घोषणा नहीं की गई।विधानसभा में वित्त मंत्री हरपाल चीम ने पंजाब का 2 लाख 4 हजार 918 करोड़ रुपए का बजट पेश किया है। पहली बार पंजाब का बजट 2 लाख करोड़ के पार गया है। उन्होंने बताया कि पंजाब में टैक्स में 12 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। जबकि किसानों को अभी फ्री बिजली मिलती रहेगी।

जानिए किसे क्या-क्या मिला

  • पंजाब में टैक्स में 12 फीसदी की बढ़ोतरी हुई
  • खेतबाड़ी सेक्टर को 13 हजार 784 करोड़ 
  • मिट्टी और पानी की संभाल के लिए 194 करोड़
  • 2 साल में 40 हजार 437 नौजवानों को नौकरियां दी
  • किसानों को फ्री बिजली के लिए 9330 करोड़ रुपए का प्रस्ताव
  • फसलों की विभिन्नता के लिए 575 करोड़ का प्रस्ताव
  • होशियारपुर में आटोमेटिड बेवरज यूनिट की स्थापना
  • 87 हजार किसानों को कपास के बीजों पर 33 फीसदी सब्सिडी
  • आयुष्मान योजना के लिए 553 करोड़ रुपए का बजट
  • वन विभाग के लिए 263 करोड़ रुपए का बजट
  • गन्ना किसानों के 467 करोड़ रुपए का भुगतान किया 
  • सहकारी बैंकों को कंप्यटूराइज्ड करने के लिए 50 करोड़ रुपए का बजट
  • शिक्षा के लिए 16 हजार 987 करोड़ रुपए का बजट
  • पिछले साल के मुकाबले में शिक्षा में 11.5 फीसदी की बढ़ोतरी
  • गन्ना किसानों के लिए 390 करोड़ रुपए का बजट
  • ट्रांसपोर्ट के लिए 550 करोड़ रुपए का बजट
  • गुरदासपुर में चीनी मिल के लिए 50 करोड़ रुपए का बजट
  • AAP सरकार के समय विकास दर 13 फीसदी पहुंची
  • तकनीकी शिक्षा के लिए 525 करोड़ रुपए
  • यूनिवर्सिटीज के लिए 1425 करोड़ रुपए
  • सरकारी स्कूलों के लिए 82 करोड़ का बजट
  • सेहत सेवाओं के लिए 5,264 करोड़
  • स्कूल ऑफ एमिनेंस के लिए 100 करोड़
  • मोहल्ला क्लीनिक के लिए 249 करोड़
  • फरिश्ते स्कीम के लिए 20 करोड़
  • स्कूल ऑफ ब्रिलियंस के लिए 10 करोड़
  • मिड डे मील के लिए 467 करोड़
  • 118 स्कूलों को स्कूल ऑफ एमिनेंस में बदला जाएगा
  • महाराजा भूपेंद्र सिंह स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के लिए 34 करोड़ रुपए
  • रोजगार अवसर के लिए 179 करोड़ रुपए
  • स्पोर्ट्स नर्सरी के लिए 50 करोड़
  • खेतीबाड़ी और गांवों के विकास के लिए 50 करोड़ रुपए
  • PU चंडीगढ़ हॉस्टल बनाने के लिए 40 करोड़
  • सड़कों, पुलों को बनाने के लिए 2,695 करोड़ का बजट
  • पर्यटन के लिए 30 करोड़ रुपए
  • घर-घर राशन पहुंचाने के लिए 250 करोड़ का बजट
  • खेलों के लिए 272 करोड़ रुपए
  • नशा मुक्ति केंद्रों के लिए 70 करोड़ रुपए
  • अबोहर में मिर्च प्रोसैसिंग सैंटर का निर्माण प्रस्तावित
  • मिशन फुलकारी के तहत शिल्पकारी की ट्रेनिंग दी जाएगी
  • 20 जिला अस्पतालों के लिए 150 करोड़ रुपए
  • 12 हजार 316 टीचरों को पक्का किया।
  • 2 साल में 503 वैटरनरी इंस्पेक्टर नियुक्त
  • ग्रीन पंजाब और ग्रीन के लिए 46.20 लाख पौधे लगाए
  • 58 नई ऐंबुलेंस खरीदने के लिए 100 करोड़
  • गृह मंत्रालय और न्याय के लिए 10, 665 करोड़ रुपए
  • मेडिकल शिक्षा और रिसर्च के लिए 1133 करोड़
  • उच्च शिक्षा के लिए 101 करोड़
  • खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी के लिए 40 करोड़
  • इंडस्ट्री को बिजली सब्सिडी के लिए 3367 करोड़ रुपए
  • इंडस्ट्री के लिए 50 करोड़ रुपए आरक्षित

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments