(VIDEO) बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे ने एयरलाइंस की लापरवाही की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर डाली

NRI SANJH JALANDHAR (13 JANUARY)

Advertisement
Google search engine

वीकैंड पर अपनी दोस्त के साथ घूमने जा रही बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे ने एयरलाइंस के खिलाफ अपने सोशल मीडिया पर जमकर भड़ास निकाली। जब उसने फोटो और वीडियो अपलोड करके बताया कि उन्हें उनकी फ्लाइट के बारे में सही जानकारी नही दी जा रही है और न ही कहीं टाइम डिस्पले हो रहा है। यात्रियों के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे ने इंस्टाग्राम पर फोटो और वीडियो अपलोड की हुई है। आप्टे ने बताया वह कई पैसेंजर्स के साथ एयरोब्रिज पर लॉक हो गई हैं. उनकी 8.30 बजे की फ्लाइट थी लेकिन 10.50 तक उनकी बोर्डिंग नहीं हुई थी। उनके साथ कई अन्य यात्रियों को भी इस तरह की परेशानी का सामना कर पड़ रहा था। जहां सभी यात्री बिना पानी और वॉशरूम की सुविधा के फंसे हुए थे।

Advertisement
Google search engine