Thursday, July 16, 2026

Google search engine
HomeपंजाबTiger सफारी में आ रहे आज आएंगे नए मेहमान, तेंदुआ और टाइगर...

Tiger सफारी में आ रहे आज आएंगे नए मेहमान, तेंदुआ और टाइगर पहुंच रहे

NRI SANJH JALANDHAR (27 February)

पंजाब की एकमात्र लुधियाना टाइगर सफारी में आज लोगों के मनोरंजन के लिए नए मेहमान आ रहे हैं। तेंदुआ का जोड़ा और टाइगर आज देर शाम टाइगर सफारी पहुंच जाएंगे। तेंदुआ का पिंजरा पिछले दो साल से बनकर तैयार है। वीरान हुए टाइगर सफारी में अब फिर से सैलानियों की चहल-पहल शुरू हो जाएगी।

बता दें कि सफारी में पहले से 265 किस्मों के पक्षी और जानवर शामिल हैं। इनमें हिमालयन बियर, तोता, लोमड़ी आदि शामिल हैं। यह चिड़ियाघर 56 हेक्टेयर में फैला हुआ है।

लुधियाना के इस चिड़ियाघर में रोजाना करीब 300 लोग आते हैं। रविवार के दिन यह संख्या 700 तक पहुंच जाती है। चिड़ियाघर में 12 वर्ष तक के बच्चे की टिकट 20 रुपए है। वहीं, 12 वर्ष से ऊपर के लोगों की टिकट 30 रुपए है।

1 फरवरी को टाइगर नव की हुई थी मौत
बता दें कि 1 फरवरी को टाइगर नव की मौत हो गई थी। नव को 2022 अक्टूबर में लुधियाना, चंडीगढ़ छतबीड़ जू से लाया गया था। बिना टाइगर के टाइगर सफारी में लोग आना बंद कर गए थे। 2 साल से तेंदुओं का पिंजरा भी बनाया गया है, लेकिन तेंदुए नहीं आए थे।

शिमला से 10 बजे चलेगी टीम
जानकारी देते हुए जू के सहायक इंचार्ज नरेंद्र ने कहा कि दो तेंदुए शिमला के टूटी कंडी से लाए जाएंगे। इसमें से एक मेल और एक फीमेल है। इसके साथ ही एक टाइगर, चंडीगढ़ छतबीड़ जू से लाया जाएगा। वन रेंज ऑफिसर प्रितपाल सिंह ने कहा कि तेंदुए के जोड़े और टाइगर को रखने के लिए पूरा माहौल उनके वातावरण जैसा तैयार किया गया है।

वह टीम के साथ हैं। करीब 10 बजे टीम शिमला से चलेगी। देर शाम तक वह लुधियाना तीनों मेहमानों को लेकर पहुंच जाएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments