Monday, June 1, 2026

Google search engine
Homeपंजाबसिद्धू मूसेवाला के मैनेजर और गायक बंटी बैंस को मिली जान से...

सिद्धू मूसेवाला के मैनेजर और गायक बंटी बैंस को मिली जान से मारने की धमकी

NRI SANJH JALANDHAR (27 February)

पंजाबी गीतकार बंटी बैंस को जान से मारने की धमकी मिली है। बंटी बैंस को लक्की पटियाल ने धमकी दी है। यह धमकी रंगदारी के मामले को लेकर दी गई है। पुलिस को इस मामले की शिकायत की गई है। हालांकि अभी तक बंटी बैंस की तरफ से कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

सिद्धू मूसेवाला का मैनेजर रह चुका है बंटी बैंस

आपको बता दें कि बंटी बैंस सिद्धू मूसेवाला का मैनेजर रह चुका है। सिद्धू के साथ बंटी बैंस की काफी नजदीकिया थीं और दोनों ही काफी अच्छे दोस्त थे। पुलिस इस एंगल से भी मामले की जांच कर सकती है।

जानें कौन है बंटी बैंस

आपको बंटी बैंस पंजाबी गीतकार हैं और वह पंजाबी गायकों के लिए गाने लिखते हैं। बंटी बैंस ने जोर्डन संधू, जैनी जोहल, रणजीत बावा, निमरत खैहरा, ऐम्मी विर्क, कुलविंदर बिल्ला जैसे कई बड़े सिंगरों को गाने दिए हैं। जो काफी हिट रहे हैं। बंटी बैंस का अपना प्रोडक्शन हाउस भी है।

इन पंजाबी सिंगरों को भी मिल चुकी है धमकी

आपको बता दें कि बंटी बैंस से पहले कई पंजाबी सिंगरों को धमकी मिल चुकी है। इनमें कई बड़े पंजाबी सिंगर्स का नाम है। गिप्पी ग्रेवाल, सिप्पी गिल, सिंगा और हनी सिंह जैसे सिंगरों को धमकियां मिल चुकी हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments