Monday, April 27, 2026

Google search engine
HomeपंजाबPolice ने फर्जी पत्रकारों का किया पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार

Police ने फर्जी पत्रकारों का किया पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार

NRI SANJH JALANDHAR (9 February)

थाना रामा मंडी की पुलिस ने फर्जी पत्रकारों का पर्दाफाश किया है। इन पत्रकारों की सच्चाई बताने के लिए कमिश्नरेट पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस करके सारी जानकारी दी कि कैसे लोगों से पैसे वसूलते थे। थाना रामा मंडी की पुलिस ने वीरवार को फर्जी पत्रकार सनी महेंद्रू, अजय निवासी अली मोहल्ला, मिस्टी निवासी भार्गव कैंप, मनप्रीत निवासी अवतार नगर के खिलाफ IPC की धारा 384, 420, 419 और 34 के तहत केस दर्ज किया है।

Adcp–1 गुरप्रताप सिंह सहोता ने बताया कि सभी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेगी और पूछताछ करेगी। Adcp 1 ने बताया आरोपियों से पुलिस ने करीब पांच हजार रुपए और चार फोन बरामद किए हैं। 6 आरोपियों को हिरासत में लिया था। एक महिला और एक व्यक्ति को जांच के बाद छोड़ दिया गया। क्योंकि उनकी भागीदारी सामने नहीं आई।

तीन अलग-अलग जगह से वसूले थे फर्जी पत्रकारों ने पैसे

Adcp–1 ने कहा आरोपी सनी महेंद्रु इन सभी का सरगना है और उसने बताया कि कोरोना के दौरान उसने अपना वेब पोर्टल शुरू किया था। पोर्टल ना तो रजिस्टर था और ना ही किसी अन्य संस्थान के साथ जुड़ा हुआ था। Adcp ने कहा पूछताछ में सनी महेंद्रू ने बताया कि उन्होंने तीन जगह से पैसे लोगों से वसूले हैं। इसके बाद उन लोगों से संपर्क किया गया और इसकी पुष्टि भी हुई।कॉल डिटेल निकाली गई है, जिसके आधार पर जांच की जा रही है।

स्कैनर भेज कर पैसे की कर रहे थे मांग

Adcp ने कहा कि अमरजीत सिंह ढिलवां निवासी व्यक्ति ने थाना रामा मंडी की पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सनी महेंद्रु और एक महिला जो अपने आप को निगम की कर्मचारी बता रही थी उसने डरा धमका कर कहा की अगर पैसे नहीं दिए तो बिल्डिंग सील हो जाएगी। 30000 पर देने के बाद ₹10000 की मांग और की गई। लगातार पैसे देने का दबाव बनाया जा रहा था और टोपी सनी महेंद्र ने स्कैनर भेज कर पैसे ट्रांसफर करने के लिए भी कहा। आरोपियों ने पीड़ित से एक लाख रुपए की मांग की थी। पीड़ित अमरजीत ने बताया कि फर्जी पत्रकारों ने उनके घर की फोटो खींच ली और इसकी शिकायत नगर निगम जालंधर को देकर कार्रवाई करने की धमकी थी।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मौके से दबोचा

Adcp ने कहा की जब पीड़ित ने शिकायत दर्ज करवाई तो उसके बाद पुलिस भी सतर्क हो गई और जब आरोपी ने पैसे की दोबारा मांग की और पीड़ित अमरजीत ने उसको बुलाया तो मौके पर जाकर फर्जी पत्रकारों को दबोच लिया गया। जिसकी मौके पर वीडियो भी बनाई गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments