NRI सभा के चुनाव– प्रधान पद के लिए दावेदारी पेश करने वाले पूर्व प्रधान को नही डालने दी वोट

Advertisement
Google search engine

NRI SANJH, JALANDHAR (5 JANUARY)

जालंधर में एनआरआई सभा के प्रधान पद के लिए आज चुनाव हो रहे हैं। जिसमें प्रधान पद के लिए तीन कैंडिडेट ने नॉमिनेशन भरी है। 23000 से अधिक एनआरआई सभा के मेंबर हैं लेकिन वह डालने के लिए मात्र 200 के करीब ही पहुंचे हैं जिन्होंने वोट डालनी है। प्रधान पद के लिए वोट डालने कमलजीत हेयर, जसबीर गिल और परविंदर कौर मौके पर पहुंचे तो एनआरआई सभा के पूर्व प्रधान जसवीर सिंह गिल को यह कहकर वोट नहीं डालने दी गई कि उनका नाम लिस्ट में शामिल नहीं है। जिसकी परमिशन एडीसी से लेनी पड़ेगी। इस दौरान काफी एनआरआई को वोटिंग लिस्ट से जब बाहर किया गया तो मौके पर काफी हंगामा हुआ।

शाम 5 बजे तक डाल सकते है वोट

वोटिंग सुबह नौ बजे शुरू हुई, जो शाम पांच बजे तक चलेगी। बता दें कि जैसे ही शाम को चुनाव खत्म होंगे उससे कुछ देर बाद गिनती होगी और नया प्रधान बन जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से करीब 70 लोगों की चुनाव ड्यूटी लगी है। इनमें मेडिकल स्टाफ भी शामिल है।

2 साल से खाली पड़ी है प्रधान की कुर्सी

एनआरआई सभा के प्रधान के चुनाव 2 साल बाद होने जा रहे हैं। 7 मार्च 2020 को कृपाल सिंह सहोता ने प्रधान की कुर्सी संभाली थी और 7 मार्च, 2022 को प्रधान की कुर्सी को छोड़ दिया था। जिसके बाद पूर्व प्रधान सभा के चुनाव करवाने के लिए सरकार से मांग कर रहे थे।

Advertisement
Google search engine