Tuesday, June 16, 2026

Google search engine
HomeनेशनलCOVID के दौरान ट्रेनों के बड़े हुए किराए में भारी कटौती, 40...

COVID के दौरान ट्रेनों के बड़े हुए किराए में भारी कटौती, 40 से 50 फीसदी आई कमी

NRI SANJH JALANDHAR (28 February)

कोविड-19 लॉकडाउन के बाद शुरू की गई ट्रेन सर्विस में पैसेंजर ट्रेनों का किराया दोगुना कर दिया था।भारतीय रेलवे ने अपने पैसेंजर्स को बड़ी राहत दी है। रेलवे ने टिकट में भारी कटौती की है। यह फैसला पैसेंजर ट्रेनों पर लागू होने वाला है। बता दें कि इस फैसले के चलते टिकटों की कीमतें 40 से 50 प्रतिशत तक घट गई है। पैसेंजरों ट्रेनों का किराया कम करने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। वहीं पैसेंजर भी इस बढ़े हुए किराए के खिलाफ आवाज उठा रहे थे। उन्हें पैसेंजर ट्रेनों के लिए भी एक्सप्रेस ट्रेन के बराबर किराए का भुगतान करना पड़ रहा था। जिससे रोजाना यात्रा करने वालों को इसका सामना करना पड़ रहा था।

10 रुपए से 30 रुपए हुआ था किराया

जानकारी मुताबिक पैसेंजर और मेमू के सेकंड क्लास का किराया कोविड 19 के बाद न्यूनतम 10 रुपए से बढ़ाकर 30 रुपए कर दिया गया था। साथ ही इन्हें पैसेंजर ट्रेन की बजाय एक्सप्रेस स्पेशल (Express Specials) और मेमू/डेमू एक्सप्रेस (MEMU/DEMU Express) का नाम दिया गया था। 

अब इस सिस्टम को खत्म कर दिया गया है। यह फैसला मंगलवार, 27 फरवरी से ही लागू माना जाएगा। रेलवे ने नोटिफिकेशन के जरिए इस निर्णय की सूचना सभी बुकिंग रिजर्वेशन सुपरवाइजर्स को दे दी गई है।

सभी एक्सप्रेस स्पेशल और मेमू ट्रेन पर लागू होगा फैसला 

नोटिफिकेशन के मुताबिक मेनलाइन इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट (MEMU) ट्रेन और जीरो नंबर से शुरू होने वाली सभी पैसेंजर ट्रेनों का किराया 50 फीसदी तक घटा दिया गया है। साथ ही अनरिजर्व्ड टिकटिंग सिस्टम एप (UTS App) पर भी किराए में बदलाव किए गए हैं। यह बदला हुआ किराया देश भर में उन सभी एक्सप्रेस स्पेशल और मेमू ट्रेन पर लागू होगा, जिन्हें पहले पैसेंजर ट्रेन कहा जाता था। 

चार साल पहले कोविड 19 में लगे लॉकडाउन (Covid 19 Lockdown) के चलते रेलवे को अपनी सभी ट्रेन बंद करनी पड़ी थीं। लॉकडाउन के बाद जब रेलवे ने दोबारा धीरे-धीरे ट्रेन सेवा शुरू की तो लोगों को बढ़े हुए किराए का झटका लगा था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments