Monday, April 20, 2026

Google search engine
Homeपॉलिटिक्सAAP का चुनाव प्रचार तेज, आज चंडीगढ़ से होगी शुरुआत

AAP का चुनाव प्रचार तेज, आज चंडीगढ़ से होगी शुरुआत

NRI SANJH JALANDHAR (11 March)

आम आदमी पार्टी (AAP) आज से पंजाब में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपना चुनाव अभियान शुरू करेगी। इसमें आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। इस संबंध में मोहाली में एक कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया है। इस दौरान पंजाब चुनाव के लिए आप की तरफ से ‘ससंद च वी भगवंत मान, खुशहाल पंजाब ते वधेगी शान’ का नारा देगी। 

चुनाव प्रचार की तैयारियां शुरू 

इसके साथ ही पिछले दो साल में आप सरकार द्वारा किए गए कार्यों का ब्योरा भी तैयार किया गया है। इनकी मदद से पार्टी जनता से सीधे जुड़ने की कोशिश करेगी। साथ में पंजाब सरकार जीरो बिल, घर-घर रोजगार अभियान, आम आदमी क्लिनिक, हर खेत नहर जल और भ्रष्टाचार विरोधी अभियान को अपने चुनाव अभियान में प्रमुख उपलब्धियों के रूप में शामिल करेगी।

इस बार राज्य में चुनाव प्रचार की कमान पूरी तरह से सीएम भगवंत मान के हाथों में होगी। आम आदमी पार्टी इस हफ्ते पंजाब उम्मीदवारों की सूची जारी करेगी।  इसके लिए भी पार्टी की ओर से तैयारी की जा रही है।  बता दें कि आम आदमी पार्टी पंजाब की सभी 13 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। इसके साथ ही पार्टी राज्य की सभी 13 सीटों पर 3 संभावित उम्मीदवारों के नाम पर सर्वे कर रही है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments