Tuesday, June 9, 2026

Google search engine
HomeपंजाबAAP अकेले ही लड़ेगी पंजाब में चुनाव, कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं

AAP अकेले ही लड़ेगी पंजाब में चुनाव, कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं

NRI SANJH JALANDHAR (24 January)

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब में आम आदमी पार्टी के अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी सभी सीटों पर अकेले ही चुनाव लड़ेगी। इसके साथ ही प्राण प्रतिष्ठा की छुट्टी न दिए जाने पर शिरोमणि अकाली दल को जवाब भी दिया है।

पंजाब में आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनाव अकेले ही लड़ेगी। खुद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इसका ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि हम पंजाब में कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करेंगे। पंजाब में AAP सभी 13 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और सभी सीटों पर ही जीत दर्ज करेगी। पंजाब बनेगा हीरो अबकी बार 13 जीरो।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इसके साथ ही उन्होंने आम लोगों के लिए भी बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने 10 लाख 70 हजार राशन कार्ड को दोबारा बहाल करने का फैसला किया है। यह सभी राशन कार्ड सरकार की तरफ से काट दिए गए थे। जिन्हें अब दोबारा बहाल किया जाएगा।

शिरोमणि अकाली दल ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर छुट्टी न देने को लेकर पंजाब सरकार की आलोचना की थी। सीएम भगवंत मान ने अब इसका जवाब दिया। उन्होंने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा का लाइव टेलिकास्ट हो रहा था। जिस कारण छु्ट्टी नहीं दी गई। बच्चों की पहले ही कई छुट्टियां हो चुकी हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments