Tuesday, June 16, 2026

Google search engine
Homeपॉलिटिक्सMaharashtra Voting : दोपहर1 बजे तक 288 सीटों पर 32.18% मतदान

Maharashtra Voting : दोपहर1 बजे तक 288 सीटों पर 32.18% मतदान

NRI SANJH JALANDHAR (20 NOVEMBER)

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की रणभेरी बज उठी है। महाराष्ट्र के 36 जिलों की 288 विधानसभा सीटों पर वोटिंग चल रही है। बुधवार (20 नवंबर) सुबह 7 बजे वोटिंग शुरू हो गई जाे शाम 6 बजे तक चलेगी। महाराष्ट्र में सिंगल फेज में चुनाव हो रहे हैं। चुनावी नतीजों का ऐलान 23 नवंबर को किया जाएगा। वोटिंग के बीच महाराष्ट्र में बिटकॉइन का मुद्दा गर्मा गया है। बीजेपी की ओर से बिटकॉइन लेन देन से जुड़ा ऑडियो क्लिप जारी होने पर नाना पटोले और सुप्रिया सुले ने सफाई दी है।

  • जानें दोपहर 1 बजे तक किस जिले में कितना रहा मतदान प्रतिशत:
  • अहमदनगर- 32.90%
  • अकोला- 29.87%
  • अमरावती- 31.32 % 
  • औरंगाबाद- 33.89%
  • बीड-32.58%
  • भंडारा-35.06%
  • बुल्ढ़ाणा-32.91%
  • चंद्रपुर-35.54%
  • धुले-34.05%
  • गढ़चिरौली-50.89%
  • गोंदिया-40.46%
  • हिंगोली-35.97%
  • जलगांव-27.88%
  • जालना-36.42%
  • कोल्हापुर-38.56%
  • लातूर-33.27%
  • मुंबई सिटी-27.73%
  • मुंबई उपनगरीय-30.43%
  • नागपुर-31.65%
  • नांदेड़-28.15%
  • नंदुरबाड़-37.40%
  • नासिक-32.30%
  • ओस्मानाबाद-31.75%
  • पालघर-33.40%
  • परभनी-33.12%
  • पुणे-29.03.%
  • राजगढ़-34.84%
  • रत्नागिरी-38.52%
  • सांगली-33.50%
  • सतारा-34.78%
  • सिंधुदुर्ग-38.34%
  • सोलापुर-29.44%
  • ठाणे-28.35%
  • वर्धा-34.55%
  • वाशिम-29.31%
  • यवतमाल-34.10%
  • कांग्रेस नेता नाना पटोले ने बीजेपी की ओर से लगाए गए बिटकॉइन घोटाले के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि ऑडियो क्लिप में मेरी आवाज नहीं है। खुपटोले ने कहा, “मैं एक किसान हूं और मुझे बिटकॉइन की समझ नहीं। बीजेपी ने चुनाव से एक शाम पहले ओछी राजनीति की है। हम इन आरोपों के खिलाफ मानहानि का केस करेंगे। बीजेपी ने मुझे बदनाम करने की कोशिश की है। उनसे किसी सकारात्मक राजनीति की उम्मीद नहीं की जा सकती।
  • राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की नेता सुप्रिया सुले ने परिवार के सदस्यों के साथ वोटिंग करने पहुंची। इस दौरान पत्रकारों ने सुले से बिटकॉइन विवाद पर सवाल पूछ। इस पर सुप्रिया सुले ने  कहा कि बीजेपी के लगाए गए आरोप झूठे हैं। सुले ने कहा, ‘ऑडियो क्लिप में मेरी आवाज नहीं है। इसे चेक करवाया जाए। मैंने साइबर क्राइम में शिकायत दर्ज कर दी है और बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी के खिलाफ मानहानि का नोटिस भी भेजा है। यह चुनाव से पहले की साजिश है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments