NRI SANJH JALANDHAR (18 NOVEMBER)
पंजाब के जालंधर में होटर रणवीर क्लासिक के पास एक भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। जिसमें एक छोटा बचा भी शामिल है। वहीं 3 लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। जख्मी लोगों एक बच्चा भी शामिल हैं। क्राइम सीन पर जांच के लिए पुलिस पार्टी पहुंच गई है। हादसा इतना जबरदस्त था कि पूरी गाड़ी के परखच्चे उड़ गए थे। गाड़ी को काट कर मृतकों के शव कार से बाहर निकाले गए। क्राइम सीन पर जांच के लिए थाना डिवीजन नंबर-8 और एसएसएफ की टीम पहुंच गई थी।
अमृतसर की ओर से आ रही थी गाड़ी
जानकारी के अनुसार ये हादसा दो गाड़ियों और एक ट्रक के बीच हुआ है। आरोपी ट्रक चालक अपना ट्रक मौके पर छोड़कर फरार हो गया था। सभी वाहन अमृतसर की ओर से आ रहे थे। टक्कर होने के बाद ट्रक दूसरी लेन पर जाकर पलट गया। हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने किसी तरह सभी को कार से बाहर निकालना शुरू किया और अस्पताल पहुंचाने का काम शुरू किया। मगर दो लोगों को कार काट कर बाहर निकाला गया।
क्राइम सीन पर पहुंचे एएसआई सतपाल ने कहा- एक बच्चा और एक महिला को सही सलामत अस्पताल पहुंचा दिया गया था। बच्चे का हाथ टूट गया था और महिला को कुछ चोटें आई थी। पुलिस के अनुसार कार में करीब 6 से सात लोग सवार थे। बता दें कि जख्मियों को पुलिस द्वारा हाईवे पर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वहीं, मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।


