Volkswagen Virtus GT Line और GT Plus Sport भारतीय बाजार में लॉन्‍च, इन एडवांस फीचर्स से है लैस

NRI SANJH JALANDHAR (4 OCTOBER)

Advertisement
Google search engine

Volkswagen ने भारतीय बाजार में अपने मिड-साइज सेडान सेगमेंट में दो नए एडिशन Virtus GT Line और GT Plus Sport को लॉन्च किया है। ये दोनों एडिशन एडवांस फीचर्स और बेहतरीन डिजाइन के साथ आते हैं, जो फेस्टिव सीजन में ग्राहकों के लिए एक शानदार विकल्प बन सकते हैं।

कीमत: 14.07 लाख रुपये (एक्स-शोरूम).
इंजन: 1.0-लीटर TSI पेट्रोल इंजन के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक और मैनुअल ट्रांसमिशन।

मुख्य फीचर्स

इलेक्ट्रिक सनरूफ, 20.32 सेमी डिजिटल कॉकपिट.
25.65 सेमी VW प्ले टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम.
वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले सपोर्ट.
6 एयरबैग्स, ABS के साथ ESC, EBD, TPMS, हिल होल्ड कंट्रोल।
LED डीआरएल के साथ ब्लैक LED हेडलैम्प्स, ब्लैक फ्रंट ग्रिल, और 16-इंच ब्लैक-आउट एलॉय व्हील्स।

Volkswagen Virtus GT Plus Sport

कीमत: 17.84 लाख रुपये (एक्स-शोरूम).
इंजन: 1.5-लीटर TSI EVO पेट्रोल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड DCT गियरबॉक्स.

मुख्य फीचर्स

25.65 सेमी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम.
एम्पलीफायर और सबवूफर.
इलेक्ट्रिक और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स.
स्पोर्टी डिज़ाइन जैसे रेड फ्रंट GT लोगो, ब्लैक LED हेडलैम्प्स, और डुअल-टोन रूफ.

Taigun GT Line अपडेट

Volkswagen ने Taigun GT Line को भी नए फीचर्स के साथ अपडेट किया है, जिसमें 20.32 सेमी डिजिटल कॉकपिट और इलेक्ट्रिक सनरूफ शामिल हैं.

इसके साथ ही, कंपनी ने Virtus Highline Plus वेरिएंट भी लॉन्च किया है, जिसकी शुरुआती कीमत 13.87 लाख रुपये (MT) है

Advertisement
Google search engine