अस्पताल से फैन्स के लिए गोविंदा का मैसेज, सुने ऑडियो में क्या कहा

NRI SANJH JALANDHAR (1 OCTOBER)

Advertisement
Google search engine

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोविंदा के लिए मंगलवार (1 अक्टूबर) का दिन बेहद तकलीफदेह साबित हुआ। अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर साफ करते समय अचानक मिसफायर (Misfire) से गोविंदा घायल हो गए। गोली उनके घुटने पर लगी। जिसके तुरंत बाद अभिनेता को मुंबई के क्रिटि केयर अस्पताल में भर्ती कराया। गाेविंदा को गोली लगने की खबर फैलते ही उनके चाहने वाले घबरा गए। अस्पताल के बाहर सैकड़ों की तादात में फैंस जमा हो गए। हालांकि, कुछ देर बाद  गोविंदा ने अपने फैंस को राहत भरी खबर दी।

गोविंदा बोले – बाबा का आशीर्वाद है, मैं सुरक्षित हूं  
अस्पताल से जारी किए गए एक ऑडियो संदेश में गोविंदा ने कहा, ” नमस्कार, प्रणाम, आप लोगों के आशीर्वाद, गुरु कृपा से ठीक हूं। बाबा का आशीर्वाद है, मैं अब खतरे से बाहर हूं।” अभिनेता ने अपने प्रशंसकों का धन्यवाद करते हुए बताया कि गोली गलती से चली थी। लेकिन अब गोली निकाल दी गई है। उन्होंने अपने डॉक्टरों की तारीफ की और इस मुश्किल वक्त में सबका साथ मिलने पर आभार व्यक्त किया। इस बयान से उनके फैंस को काफी राहत मिली।

हादसा मंगलवार सुबह करीब 4:45 बजे हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोविंदा कोलकाता जाने की तैयारी कर रहे थे। उनकी पत्नी पहले ही कोलकाता पहुंच चुकी थीं। इससे पहले गोविंदा ने सोचा की अपनी रिवॉल्वर की सफाई कर लूं। अचानक रिवॉल्वर गाेविंदा के हाथ से फिसल गई, जिससे गलती से गोली चल गई। यह गोली उनके घुटने में लगी, जिसके बाद अभिनेता ने खुद ही अपने मैनेजर को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी। बता दें कि गोविंदा के पास लाइसेंसी रिवॉल्वर (licensed revolver) है। गोविंदा अपने इसी रिवॉल्वर की सफाई कर रहे थे। 

Advertisement
Google search engine