आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला सीएम, शपथ समारोह में अरविंद केजरीवाल भी रहे मौजूद

NRI SANJH JALANDHAR (21 SEPTEMBER)

Advertisement
Google search engine

अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आप नेता आतिशी ने सीएम पद की शपथ ले ली है। यह शपथ समारोह शाम चार बजे से पांच बजे की बीच हुई। आतिशी के शपथ लेने के बाद दिल्ली को नया सीएम मिल गया है। आतिशी के साथ सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत, गोपाल राय, इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत ने मंत्री पद के तौर पर शपथ ली।

Delhi CM Oath Ceremony: दिल्ली की सीएम बनीं आतिशी

आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला सीएम बन गई हैं। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। आतिशी से पहले शीला दीक्षित और सुषमा स्वराज दिल्ली की महिला सीएम रही हैं।

मुकेश अहलावत ने ली शपथ

मुकेश अहलावत ने पहली बार मंत्री पद की शपथ ले ली है। मुकेश अहलावत सुल्तानपुर माजरा से विधायक हैं।

इमरान हुसैन ने ली शपथ

बल्लीमारन से विधायक इमरान हुसैन ने मंत्री पद की शपथ ली। वह फूड एवं सिविल सप्लाई मंत्री थे।

कैलाश गहलोत ने ली मंत्री पद की शपथ

कैलाश गहलोत ने मंत्री पद की शपथ ले ली है। कैलाश गहलोत नजफगढ़ से विधायक हैं। अरविंद केजरीवाल की कैबिनेट में दिल्ली के गृह मंत्री रहे हैं।

गोपाल राय ने ली मंत्री पद की शपथ

सौरभ भारद्वाज के बाद गोपाल राय ने मंत्री पद की शपथ ली। वह पर्यावरण मंत्री रहे थे।

सौरभ भारद्वाज ने ली शपथ

सौरभ भारद्वाज ने एक बार फिर कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। वह अरविंद केजरीवाल की कैबिनेट में स्वास्थ्य मंत्री रहे हैं।

राज निवास पहुंचीं आतिशी

आम आदमी पार्टी विधायक के राज निवास पर शपथ के कार्यक्रम में पहुंच रहे हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए आतिशी भी पहुंच चुकी हैं।

वहीं, मंत्री पद की शपथ लेने से पहले इमरान हुसैन भी अरविंद केजरीवाल की आवास पर पहुंचे। इसके अलावा मुकेश अहलावत भी अपने परिवार के साथ अरविंद केजरीवाल के आवाज पर पहुंचे हैं।

आतिशी की कैबिनेट में मिलेगी इन दिग्गजों को जगह

आतिशी की कैबिनेट में सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत को जगह मिली है। इसके अलावा कैबिनेट में अभी भी एक पद खाली है। 

दिल्ली की तीसरी महिला सीएम होंगी आतिशी

बता दें कि आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद मंत्रिमंडल की बैठक में आतिशी के नाम पर मुहर लगा दी थी। आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला सीएम होंगी। इससे पहले कांग्रेस की शीला दीक्षित और बीजेपी से सुषमा स्वराज दिल्ली की मुख्यमंत्री बनाया गया था।

दरअसल, हाल ही में दिल्ली के उपराज्यपाल विनय सक्सेना ने आतिशी के शपथ समारोह के लिए राष्ट्रपति को एक प्रस्ताव भेजा था। जिसमें शपथ के लिए 21 सितंबर की तारीख प्रस्तावित की गई थी। इस पर गृह मंत्रालय और आम आदमी पार्टी से सहमति मिलने के बाद आतिशी का शपथ समारोह आज होगा।

Advertisement
Google search engine