नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर झोटा के पिता ने मीटिंग में मौजूद पंजाब सरकार और कैबिनेट मंत्रियों से मांग की कि उनके बेटे के पोस्टमॉर्टम और अंतिम संस्कार से पहले मानसा SSP वैभव चौधरी का ट्रांसफर किया जाए।झोटा के पिता भीम सिंह ने कहा कि SSP वैभव चौधरी भी उनके बेटे की हत्या के लिए जिम्मेदार हैं,
क्योंकि उन्होंने समय रहते ड्रग तस्करों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इसके साथ ही, हत्या के बाद भी उन्होंने अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से नहीं निभाई।आपको बता दें कि झोटा का पोस्टमॉर्टम आज (6 नवंबर) PGI, चंडीगढ़ में होगा। परविंदर झोटा का शव गुरुवार सुबह 12 बजे मानसा
के सिविल अस्पताल के मुर्दाघर से PGI चंडीगढ़ भेज दिया गया है।झोटा का शव सतनाम वाहेगुरु का जाप करते हुए मुर्दाघर से बाहर निकाला गया। इसके बाद शव को ICU, वेंटिलेटर और फ्रीजर जैसी आधुनिक सुविधाओं से लैस एंबुलेंस में चंडीगढ़ भेज दिया गया है। एक तरफ, कहा जा रहा है कि पोस्टमॉर्टम के बाद आज झोटा का अंतिम संस्कार भी किया जा सकता है।


