बर्फ की फैक्ट्री में गैस हुई लीक, 2 बेहोश और कई कर्मचारियों के मरने की सूचना,पुलिस ने पूरे इलाके को किया सील

NRI SANJH JALANDHAR (21 SEPTEMBER)

Advertisement
Google search engine

दामोरिया पुल के नजदीक बर्फ के कारखाने (फैक्ट्री) में गैस लीक होने का मामला सामने आया है। अमोनिया गैस लीक होने के कारण 2 मजदूर बेहोश हो गए। जिन्हे निजी हॉस्पिटल में एडमिट करवाया है। वही कर्मचारियों के मरने की भी सूचना मिल रही है।

थाना 3 के अंतगर्त आने वाली एमबीडी बुक्स की बिल्डिंग के साथ बने बर्फ की फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक होने की वजह से इलाके के लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है

।बता दें कि गैस लीक होने के दौरान दोमोरिया गैस लीक होने के दौरान दोमोरिया पुल के आस-पास गुजर रहे लोगों को सांस लेने में दिक्कत और आंखों में जलन का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गैस लीक होने से उन्हें आंखों में जलन हो रही है और एक किलोमीटर से अधिक दूरी पर स्थित लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है।

इस घटना के बाद बाद पुलिस ने उस पूरे इलाके को सील कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में बहुत ज्यादा गैस लीक हो रही है। इस गैस का आंखों व नाक पर बहुत ज्यादा असर हो रहा है।

Advertisement
Google search engine