AAP की दूसरी लिस्ट जारी, अब तक 29 उम्मीदवारों का किया ऐलान

NRI SANJH JALANDHAR (10 SEPTEMBER)

Advertisement
Google search engine

आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए दूसरी लिस्ट जारी की है। इस सूची में 9 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। पहली और दूसरी के मिलाकर अब तक कुल 29 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा हो चुकी है। हरियाणा आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने कहा कि हम सभी 90 सीटों पर उम्मीदवार उतारेंगे। हरियाणा में कुल 90 सीटों पर चुनाव होने जा रहे हैं। यहां एक ही चरण में 5 अक्टूबर को मतदान होगा और 8 अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी।

आप ने अपनी दूसरी सूची में जिन उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है, उनमें साढौरा से रीता बामनिया, थानेसर से कृष्ण बजाज, इंद्री से हवा सिंह, रतिया से मुख्तियार सिंह बाजीगर, आदमपुर से एडवोकेट भूपेंद्र बेनीवाल, बारवाला से प्रो. छतर पाल सिंह, बावल से जवाहर लाल, फरीदाबाद से प्रवेश मेहता, तिगांव से अबास चंदेला को चुनावी मैदान में उतारा है।

गठबंधन की वार्ता हो चुकी विफल

बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और आप के बीच बीते दिनों से गठबंधन को लेकर बातचीत चल रही थी। कांग्रेस की ओर से दीपक बाबरिया और आप के राघव चड्ढा के बीच बातचीत हुई थी। पार्टी के सूत्रों के मुताबिक, आप 10 से ज्यादा सीटें मांग रही थी, मगर कांग्रेस तीन से ज्यादा सीटे देने को तैयार नहीं हो रही थी। आप की लिस्ट आने के बाद अब साफ हो गया है कि दोनों पार्टी के बीच गठबंधन नहीं होगा।

Advertisement
Google search engine