NRI SANJH JALANDHAR (10 SEPTEMBER)
टाटा मोटर्स ने अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ियों की कीमतों में भारी छूट का ऐलान किया है। कंपनी ने मंगलवार (10 सितंबर) को ईवी पोर्टफोलियो के लिए डिस्काउंट ऑफर की जानकारी दी, टाटा मोटर्स ने इस ऑफर को फेस्टिवल ऑफ कार्स’ (festival of cars) कैंपेन नाम दिया है। कंपनी ने अपने बयान में बताया कि यह डिस्काउंट ऑफर 31 अक्टूबर तक जारी रहेगा। ग्राहक इसके लिए रजिस्टर्ड टाटा ईवी डीलर्स के संपर्क कर सकते हैं।
‘टाटा के इन इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर डिस्काउंट?
टाटा मोटर्स ने डिस्काउंट ऑफर के तहत टियागो EV की कीमत 40,000 रुपए, टाटा पंच EV का प्राइस 1.2 लाख रुपए तक और टाटा नेक्सन ईवी की कीमत 3 लाख रुपए तक घटाई है। टाटा मोटर्स का ‘फेस्टिवल ऑफ कार्स’ ऑफर 31 अक्टूबर तक वैध होगा। इसका उद्देश्य देश में इलेक्ट्रिक वाहनों को ‘मुख्यधारा’ में लाना और उनकी स्वीकृति को बढ़ाना है।
डिस्काउंट के बाद ये होंगी नई कीमतें?
नई कीमतों के अनुसार, टाटा पंच ईवी की कीमत 7.99 लाख रुपए से शुरू होगी, जबकि पंच ईवी 9.99 लाख रुपए में उपलब्ध होगी। पॉपूलर नेक्सन ईवी की शुरुआती कीमत अब 12.49 लाख रुपए होगी।
टाटा ने कहा- डिस्काउंट से ICE और EVs की कीमतों का अंतर घटा
टाटा मोटर्स का कहना है कि इस विशेष ऑफर के तहत कंपनी नेक्सन ईवी की कीमतें आंतरिक दहन इंजन (ICE) मॉडल के बराबर लेकर आई है। साथ ही पंच ईवी और टियागो ईवी की कीमतें भी अब उनके ICE वेरिएंट्स के करीब आ गई हैं।




