NRI SANJH JALANDHAR (2 SEPTEMBER)
लुधियाना में शराब के ठेके पर सरेआम 2 बदमाश बाइक पर आते है और शराब के ठेकों को लूट कर भाग जाते है। मामला मुल्लांपुर दाखा थाना के अधीन गांव रुड़का का है। बीती रात करीब साढ़े 8 बजे प्लेटीना बाइक पर दो बदमाश आए। बदमाशों ने दुनाली के बल पर शराब का ठेका लूट लिया। वारदात के बाद गांव रुड़का में सहम है।
जानकारी देते हुए ठेके के करिंदे सत्यप्रकाश ने कहा कि मैं ठेके की नकदी गिन रहा था। प्लेटीना पर सवार होकर दो बदमाश ठेके के अंदर दाखिल हुए। उन लोगों ने आंखों पर चश्मा लगाया हुआ था। उन लोगों ने आते ही सिर पर दुनाली लगा कर गोली मारने की धमकी दी। लुटेरों ने कहा कि गल्ले में जितना कैश है निकाल कर दे।
सत्यप्रकाश ने कहा कि वह डर गया था। बदमाशों ने उससे बैग मांगा। बैग देने के बाद उसने शोर मचाया इतने में लुटेरे बैग लेकर फरार हो गए। सत्यप्रकाश मुताबिक लुटेरों में एक व्यक्ति ने पगड़ी बांधी हुई थी। उसकी हाइट साढ़े 5 फीट से अधिक की थी। लूट के तुरंत बाद उन्होंने शराब के ठेकेदार को सूचना दी। उसने तुरंत थाना मुल्लांपुर दाखा की पुलिस को सूचित किया। घटना स्थल पर पहुंच पुलिस ने सत्यप्रकाश के बयान लिखे। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे पुलिस चैक कर रही है।


