बिजली का इस्तेमाल ध्यान से करें, पंजाब में लोक सभा चुनावों के बाद लोगों को झटका, 16 जून को लागू होंगी दरें

NRI SANJH JALANDHAR (14 JUNE)

Advertisement
Google search engine

लोकसभा चुनाव के बाद पंजाब में बिजली महंगी हो गई है। स्टेट इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के नए टैरिफ चार्ज निर्धारित कर दिए हैं। इसके अनुसार घरेलू के प्रति यूनिट 10 से 12 पैसे और इंडस्ट्रियल के 15 पैसे तक रेट बढ़ाए गए हैं। नए आदेश पंजाब में 16 जून से लागू होंगे। यह आदेश एक साल के लिए रहेंगे। इस दौरान सभी कैटेगरी के रेटों में बदलाव होगा। वहीं ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए बिजली की दर में 15 पैसे बढ़ोतरी की गई है।

बता दें कि पंजाब में हर परिवार को एक महीने 300 यूनिट और दो महीने में 600 यूनिट बिजली फ्री मिलती है। अगर कोई परिवार 600 यूनिट से ज्यादा बिजली खर्च कर लेता है तो उससे पूरा बिल वसूला जाता है। अगर ऐसे हुआ तो उपभोक्ता को बढ़ी हुई दर का बिजली बिल देना होगा। नए रेट के हिसाब हर परिवार को अब 30 से 40 रुपए अतिरिक्त चुकाने होंगे।

7 से 50 किलोवाट तक नहीं बढ़ाए पैसे
घरेलू कैटेगरी में 7 किलोवाट से लेकर 50 किलोवाट तक कोई पैसा नहीं बढ़ाया है। इस कैटेगरी में अधिकतर मिडल क्लास और हाई क्लास आती है. जो पहले से 5.34 रुपए से लेकर 7.75 प्रति यूनिट भुगतान कर रहे हैं। अगर सारे टैक्स मिला दिए जाएं तो 10 रुपए के करीब यह यूनिट बनती है।

Advertisement
Google search engine