NRI SANJH JALANDHAR (4 June)
जालंधर लोकसभा चुनाव को लेकर जालंधर की सीट हॉट सीट अनाउंस की गई। पिछले 1 महीने से लगातार पार्टियों की तरफ से चुनाव प्रचार में पूरा जोर लगाया गया। आखिरकार 1 जून यानी मंगलवार को सुबह 8 बजे सभी पार्टी उम्मीदवारों के पिटारे खुलना शुरू हुए तो सबसे पहले चरणजीत सिंह चन्नी कांग्रेस पार्टी के जालंधर से लोकसभा उम्मीदवार का नाम सामने आया।
जैसे-जैसे पोलिंग बूथों का रिजल्ट आना शुरू हुआ चरणजीत सिंह चन्नी एक बड़ी लीड की तरफ बढ़ते हुए दिखाई दिए। दोपहर 12 के करीब कांग्रेस पार्टी के चरणजीत सिंह चन्नी 1 लाख से अधिक वोटो की लीड लेकर सभी पार्टियों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेसी वर्करो ने चरणजीत सिंह चन्नी की जीत पक्की कर दी है। बस उनका अनाउंस होना ही बाकी रह गया है।

वहीं भाजपा के जालंधर से लोकसभा उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू एक बड़े अंतर से हारते हुए नजर आ रहे हैं और आम आदमी पार्टी के जालंधर से लोकसभा उम्मीदवार पवन कुमार टीनू 2 लाख से अधिक वोटो से पिछड़े हुए हैं। अकाली दल के महेंद्र सिंह केपी को मात्र 50000 के करीब ही वोट अभी तक पड़ी है।
चरणजीत सिंह चन्नी के समर्थक भारी संख्या में काउंटिंग सेंटर के बाहर मौजूद हैं और चरणजीत सिंह चन्नी का इंतजार कर रहे हैं।


