Tuesday, March 10, 2026

Google search engine
Homeपंजाबकमरे में अंगीठी जलाने से जालंधर में महिला की मौत तो अमरोहा...

कमरे में अंगीठी जलाने से जालंधर में महिला की मौत तो अमरोहा में परिवार के पांच बच्चों की मौत

NRI SANJH JALANDHAR (10 JANUARY)

जालंधर और यूपी से बुधवार को एक दर्दनाक खबर सामने आई है जहां अंगीठी जलाने से जालंधर में एक महिला की मौत हो गई और उसके दो बच्चे और पति की हालत नाजुक बनी हुई है वहीं यूपी के अमरोहा में अंगूठी जलाकर कमरे के अंदर सो रहे परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। ठंड से बचने के लिए कमरे में जलाई गई अंगीठी के धुएं ने इन परिवारों की सांसों को रोक दिया। जिनके शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पतालों में भेज दिए गए हैं।

बच्चों को लगती थी ठंड पिता ने जला दी अंगीठी

जालंधर के मोहल्ला गोबिंदगढ़ में 3 महीने पहले नेपाल से रहने आए मियां बीवी और दो बच्चों की हालत कमरे में अंगूठी जलाने से नाजुक बन गई। जिसमें महिला की मौत हो गई। इस घटना की जानकारी बुधवार सुबह लगी, जब महिला के पति विशाल के पास काम करने वाले कर्मचारियों ने आकर दरवाजा खटखटाया। जब अंदर जा कर देखा तो सभी बेहोश पड़े हुए थे। महिला का शव अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि ठंड अधिक पढ़ने के कारण बच्चों को भी ठंड लगती थी और पिता विशाल ने कमरे के अंदर अंगीठी जला दी थी जिस कारण धुएं से सभी का दम घुट गया।

7 लोगो में से 5 की मौत

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में घर में सो रहे 7 लोगों में से 5 की मौत हो गई। जबकि इस घटना में दो की हालत नाजुक बनी हुई है।
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सैदनगली थाना क्षेत्र के अल्लीपुर भूड़ गांव में रईसुद्दीन का परिवार रात खाना खाने के बाद सोया था। जब कोई घर से बाहर नहीं निकला तो पड़ोसियों को शक हुआ। उन्होंने बताया कि आवाज देने पर जब कोई जवाब नहीं मिला तो वे घर के पीछे से दीवार पर चढ़ गए और कमरे का गेट तोड़कर अंदर दाखिल हुए। उन्होंने बताया कि अंदर सात लोग बेहोश थे। जिसके बाद उन सभी को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनमें से डॉक्टर ने पांच को मृत घोषित कर दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments