2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। इवेंट के 10वें दिन भारत ने गोल्ड मेडल के साथ अपना खाता खोला। महिलाओं के 54 किलोग्राम वेट कैटेगरी के फ़ाइनल में पहुँचने वाली पहली भारतीय बॉक्सर प्रीति पंवार ने गोल्ड मेडल जीता।
उन्होंने कनाडा की स्कारलेट सवाना डेलगाडो को सर्वसम्मत फ़ैसले से हराया। एशियन चैंपियन प्रीति अब कॉमनवेल्थ चैंपियन भी बन गई है।उन्होंने स्कारलेट सवाना डेलगाडो के ख़िलाफ़ 5-0 से शानदार जीत हासिल की।


