Tuesday, April 28, 2026

Google search engine
Homeपंजाबभारी गर्मी के बीच इन जिलों में हो सकती है बारिश, यलो...

भारी गर्मी के बीच इन जिलों में हो सकती है बारिश, यलो अलर्ट जारी

NRI SANJH JALANDHAR (3 JUNE)

पंजाब में गर्मी से लोग बेहाल हैं। दिन ब दिन तापमान बढ़ते ही जा रहा है और इसके साथ लोगों की परेशानी भी बढ़ती जा रही है। इन सभी के बीच एक राहत भरी खबर सामने आई है, जिसमें गर्मी से जल्दी लोगों को राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने इसे लेकर एक अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार पंजाब के 10 जिलों में 3-4 जून को बारिश और तेज हवाओं आधी चलने की संभावना है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। फाजिल्का, फिरोजपुर, तरनतारन, अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर और नवांशहर में हीट वेव के साथ-साथ बारिश और तेज हवाओं के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वही अन्य जिलों में लू को लेकर भी अलर्ट जारी हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार जून के अंत तक पंजाब में मानसून सक्रिय होने की संभावना है। मानसून 25 से 30 जून के बीच पंजाब में दाखिल होगा। इसके बाद गर्मी से राहत मिलेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments